मुंबई: पानी भरे ट्रैक पर महालक्ष‍मी एक्‍सप्रेस में फंसे सभी 1050 पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया, घंटों बाद पहुंची मदद, मायानगरी में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, उड़ाने प्रभावित

  • मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 48 घंटे में भारी बारिश वतेज आंधी की संभावना जतायी
  • कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया
मुंबई: मुंबई के पास रेलवे ट्रैक पर पानी आने से फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से सभी 1050  पैसेंजर्स को निकाल कर सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है. ट्रेन में फंसे पैसेंजर्सके राहत और बचाव कार्य में नेवी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें ने हिस्‍सा लिया. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राहत और बचाव में नेवी की 7 टीमें, इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी के अलावा स्थानीय प्रशासन जुटा था. पैसेंजर्स को बदलापुर स्‍टेशन पहुंचाया गया है. सेंट्रल रेलवे की ओर से कहा गया है कि एक 19 कोच वाली स्‍पेशल ट्रेन महालक्ष्‍मी एक्‍सप्रेस के पैसेंजर्स को लेकर कल्‍याण से कोल्‍हापुर के लिए रवाना हो गयी है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से नजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 से 180 मिलीमीटर बारिश हुई है. मायानगरी में आज भी भारी बारिश हो रही है. इस दौरान लोगों को बाहर न निकलने और समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी गई है. बारिस व खराब मौसम के चलते अब तक 24 उड़ानें प्रभावित हुई हैं. ट्रैक पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस के 1050 यात्री मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर पिछले 9 घंटों से फंसे हुए थे. NDRF की 4 टीमें 8 नावों की मदद से पैसेंजरों को निकाली. डॉक्टरों की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. #MahalaxmiExpress rescue operation: Passengers being brought to Badlapur. 500 people have been rescued so far. #Maharashtrapic.twitter.com/cxU2jBnY9N — ANI (@ANI) July 27, 2019 30 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी. 10 से ज्यादा बसों को यात्रियों को ले जाने के लिए लगाया गया था. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुख्य सचिव को वंजानी जाकर व्यक्तिगत रूप से बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए भेजा था. लगभग 10 घंटे महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे यात्रियों के बचाने के लिए नौसेना के 8 टीमों को लगाया गया है, जिसमें 3 गोताखोरों की टीम भी शामिल हैं. टीमों को बचाव सामग्री, नौकाओं और जीवन रक्षक जैकेट के साथ रवाना कर दिया गया है. इससे पहले हालात का जायजा लेने के लिए एक हेलिकॉप्टर के साथ नेवी के गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा गया था. ट्रेन मुंबई से लगभग 55 किलोमिटर की दूरी पर बदलापुर और वानगनी के बीच फंसी हुई थी.

अमित शाह ने की प्रशंसा

सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में फंसी एक ट्रेन के यात्रियों को बचाने के अभियान में लगी एनडीआरएफ, तीन सेवाओं और अन्य एजेंसियों के प्रयासों की प्रशंसा की. शाह ने ट्वीट किया कि एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना, रेलवे और राज्य प्रशासन की टीमों ने सभी यात्रियों को बचा लिया है.होम मिनिस्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरे अभियान पर करीबी नजर रख रही है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. मध्य रेलवे के मुताबिक अबतक 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया, 6 को रोका गया है और 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. उल्हास नदी का जलस्तर बढने के कारण अंबरनाथ में जल जमाव हो गया है. मुंबई में भारी बारिश की वजह से शनिवार को 11 उड़ानों को रद् कर दिया गया है साथ ही आने वाले नौ विमानों को पास के हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दिया गया है. रद हुई उड़ानों में 7 विमान मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले थे, जबकि 4 विमान यहां उतरने वाले थे। रद हुई 7 उड़ानों में 5 इंडिगो और एक-एक एयर इंडिया और अमिरात की हैं।इसके अलावां इंडिगो ने मुंबई के लिए अपनी तीन अन्य उड़ानों को भी रद किया है.मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान 150-180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावाना है. इसके पहले 26 और 28 जुलाई के लिए पालघर में रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है. मॉनसून की विभिन्न स्थितियों के लिए रेड से लेकर ऑरेंज तक अलग-अलग अलर्ट जारी किए जाते हैं. इनमें ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल होता है.