Maharashtra: नो 50-50, पूरे पांच साल मैं ही CM रहूंगा: फडणवीस

  • भाजपा की शिवसेना को दो टूक
  • CM का पद शेयर नहीं किया जायेगा
  • शिवसेना के साथ कोई बात नहीं हुई
  • शिवसेना अगर कोई मांग रखती है तो मेरिट पर देखेंगे
मुंबई: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हमारी पार्टी (बीजेपी)के अध्यक्ष के मुताबिक शिवसेना को सीएम पद देने के मसले पर कुछ भी तय नहीं किया गया है. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि शिवसेना के साथ मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. सरकार बनाने को लेकर अब तक कोई भी फॉर्म्युला तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि बीजेपी की अगुआई वाली सरकार ही बनेगी और मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा.फडण्वीस ने यह भी दावा किया कि भाजपा को 10 निर्दलीय एमएलए का समर्थन मिल गया है. संभावना है कि पांच और निर्दलीय एमएलए बीजेपी के साथ आ जायेंगे.महाराष्ट् के सीएम फडणवीस ने कहा है कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना की ओर से अभी तक कोई मांग नहीं की गई है. यदि शिवसेना ने कोई मांग रखी तो हम उस पर मेरिट के आधार पर फैसला लेंगे.बीजेपी अगले पांच साल तक महायुति (गठबंधन) की स्थिर और मजबूत सरकार का नेतृत्व करेगी. बीजेपी एमपी संजय काकड़ा का दावा शिवसेना के 45 एमएलए सीएम के संपर्क में बीजेपी के राज्यसभा एमपी संजय काकड़े ने कहा है कि शिवसेना के 45 नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के संपर्क में हैं. ये विधायक चाहते हैं कि महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बने. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि इन 45 विधायकों में से कुछ उद्धव ठाकरे को मना लेंगे और देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बना लेंगे. मुझे नहीं लगता कि इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प है. बीजेपी महाराष्ट्र में शिवसेना के दबाव में नहीं झुकेगी सूत्रों का कहना है बीजेपी महाराष्ट्र में अपनी सहयोगी शिवसेना की दबाव की राजनीति के सामने नहीं झुकेगी.एक संभावना यह भी है कि भाजपा अपनी सहयोगी शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद जरूर दे सकती है. यही नहीं केंद्र में उसकी हिस्सेदारी को भी बढ़ाया जा सकता है. शिवसेना ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है.कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रसिडेंटअमित शाह की पहल से दोनों दलों में 1995 के फॉर्मूले पर बात बन जायेगी.इस फॉर्मूले के अनुसार, सीटें पाने वाले दल का मुख्यमंत्री और कम सीटें पाने वाले दल का उपमुख्यमंत्री बना था. शिवसेना का प्रेशर पोलिटिक्स जारी शिवसेना ने भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति पर अमल जारी रखा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कह चुके हैं कि यदि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पर भाजपा सहमत नहीं बनी तो उनके पास दूसरे विकल्प भी हैं. शिवसेना के दूसरे नेता भी भाजपा पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं. दोनों सहयोगी दलों में मतभेद के कारण ही महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद NDA की सरकार बनने की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है. बीजेपी अपना वादा पूरा करे: राउत [caption id="attachment_40817" align="alignnone" width="284"] संजय राउत (फाइल फोटो).[/caption] शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले ही एक होटल में हुई एक मीटिंग में 50-50 फॉर्म्युले पर सहमति बनी थी. इस मीटिंग में देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे और अमित शाह भी थे. संजय राउत ने कहा कि हमारी छोटी सी मांग है और हम उस पर अडिग हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना वादा पूरा करे, हम गठबंधन धर्म निभायेंगे. महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिनके पिता जेल में हों : संजय राउत शिवसेना नेता एमपी Sanjay Raut ने मंगलवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं हैं, जिनके पिता जेल में हों... यहां हम हैं, जो 'धर्म और सत्य' की राजनीति करते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि शरद जी जिन्होंने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है वह कभी भाजपा के साथ नहीं जायेंग.राउत ने भाजपा को साथ छोड़ने की धमकी वाले अंदाज में कहा कि उद्धव ठाकरे जी) ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी हैं, लेकिन हम उसे स्वीकार नहीं करना चाहते हैं. शिवसेना ने शुरू से ही सच्चाई की सियासत की है. हम सत्ता के भूखे नहीं हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे दावा कर चुके हैं कि महाराष्ट्र में सरकार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही बनेगी. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में पिछली विधानसभा का कार्यकाल आठ नवंबर को खत्म हो रहा है.इससे पहले नई सरकार का गठन होना है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कल सोमवार को गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करके उन्हें मौजूदा राजनीतिक हालात से अवगत कराया था. शिवसेना लीडर दिवाकर राउत ने भी गवर्नर से मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि बीजेपी प्रसिडेंट अमित शाह के साथ शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की बातचीत के बाद सरकार बनाने पर सहमति बनते देर नहीं लगेगी. बीजेपी कल पेश कर सकती है सरकार गठन का दावा बीजेपी गुरुवार को महाराष्ट्र में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें विधानसभा में पार्टी का नेता चुना जायेगा.बीजेपी अपने सहयोगी शिवसेना पर दबाव बनाने के लिए कल ही सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकती है. शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व के साथ सरकार बनाने में आ रही अड़चनों को दूर करने पर बात करने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मुंबई पहुंच रहे हैं.महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं. शरद पवार की एनसीपी ने 54 सीट व कांग्रेस ने 44 सीटे जीती है. शिवसेना के एक नेता ने मंगलवार को कहा था कि मेलघाट, अचलपुर, रामटेक और नेवासा सीटों के चार निर्दलीय विधायकों ने ठाकरे से मुलाकात कर उनकी पार्टी को अपना समर्थन देने का आग्रह किया था.उन्होंने दावा किया था कि शिवसेना के पास अब 60 विधायकों का समर्थन है.