एम्स से रिम्स पहुंचे लालू, स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही जेल भेजने पर विचार

रांची: बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे बिहार के एक्स सीएम सह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंगलवार को एम्स दिल्ली से रांची पहुंचे. श्री यादव को कड़ी सुरक्षा में रांची रेलवे स्टेशन से रिम्स में एडमिट कराया गया है.लालू को रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में एडमिट कराया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच एम्स से रिम्स पहुंचे लालू, स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही जेल भेजने पर होगा विचार लालू प्रसाद यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स में भर्ती कराया गया. मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ उमेश प्रसाद करेंगे लालू की जांच रिम्स में वापस आने के बाद लालू प्रसाद यादव की जांच मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ उमेश प्रसाद की देखरेख में होगा. डॉक्टरों की टीम लालू की हेल्थ चेकअप करेगी। एम्स के रिपोर्ट के आधार पर लीवर से लेकर किडनी तक की जांच की जाएगी. स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही लालू यादव को वापस बिरास मुंडा सेंट्रल जेल भेजने पर विचार होगा. तीन मई को लालू से तीन लोग मिल सकेंगे जेल सुपरिटेंडेंट अशोक चौधरी ने कहा है कि जेल प्रशासन की ओर से इलाज के लिए बिहार के एक्रिस सीएम को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था. रिम्स ने एम्स रेफर किया था.अब रिम्स के डॉक्टर उन्हें जेल में रहने लायक फिट बताते हैं, तभी वे वापस जेल लाए जायेंगे. जेल प्रशासन रिम्स के मेडिकल बोर्ड के निर्णय के अनुसार उनके रहने की व्यवस्था करेगा. जेल प्रशासन के अनुसार, लालू से मिलने का दिन पूर्व की तरह गुरुवार ही होगा.तीन मई को लालू से तीन लोग मिल सकेंगे। रांची स्टेशन पर समर्थकों की भीड़ लालू के आने की सूचना पर रांची रेलवे स्टेशन और रिम्स में आरजेडी समर्थकों की भीड़ लगी रही. लालू से मिलने वालों में होड़ मची रही, समर्थक उनके स्वागत के लिए स्टेशन पर डटे रहे. रिम्स में भी सुबह से ही समर्थक जमे हुए थे. पुलिस ने सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में समर्थकों को घुसने नहीं दिया.एम्स से इलाज कराने के बाद लालू प्रसाद यादव मंगलवार को राजधानी एक्सप्रेस से सुबह 9:13 बजे रांची पहुंचे. लालू के आगमन को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. लालू को स्टेशन पर राजधानी से सुरक्षा घेरे में कोच से निकाल कर व्हील चेयर पर बैठाया गया. इसके बाद उन्हें रेलवे स्टेशन के निकास गेट तक पहुंचाया गया. पुलिस द्वारा रस्सी का घेरा बनाकर बैरिकेडिंग की गई थी. गेट पर ही एंबुलेंस लगी थी, जिसमें बैठकर लालू रिम्स रवाना हो गये.