धनबाद: ऊंदिनकर सेवा ट्रस्ट परिवार के तरफ से राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. गाधी सेवा सदन में आयोजिक कवि सम्मेलन की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एन पी सिंह ने की. मौके पर चीफ गेस्ट BCCL के GM (personal) राजपाल यादव तथा स्पेशल गेस्ट रिटायर्ड आइएएस अफसर श्रीराम दुबे उपस्थित थे. मंच संचालन सीताराम शर्मा ने किया.

ट्रस्ट के महासचिव जयप्रकाश नारायण सिंह ने दिनकर जी के जीवनी पर डेट्ल प्रकास डाला. श्री सिंह ने ट्रस्ट के प्रस्तावना स्वागत भाषण और ट्रस्ट के कार्य कलाप के बारे में चर्चा की. इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी से दिनकर जी पर कविता पाठ और जीवन चर्चा पर व्याख्यान दिया.

शैलेन्द्र सिंह , श्रीराम दूबे , राजपाल यादव, जियाडा डायरेक्टर सत्येन्द्र कुमार, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव विनोद कुमार, रामप्रवेश शर्मा, मृत्युन्जय राय, बबलू तिवारी, कोषाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी गौरी शंकर पाण्डेय, जिला महिला समिति के सचिव शोभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्वेता कुमारी राष्ट्रिय कवि संगम के सदस्य समेत अन्य मे भी संबोधित किया.