- सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा पर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया
- सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा के रूट से सुरक्षा बलों ने स्नाइपर राइफल और पाक में बनी माइन बरामद की
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर गर्वमेंट ने अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरे की खुफिया सूचना के बाद ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अडवाइजरी जारी की है. गर्वमेंट ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से कश्मीर घाटी में अपने ठहराव और यात्रा की अवधि कम कर जल्द लौटने को कहा है.जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रटरी (होम) की तरफ से जारी सिक्यॉरिटी अडवाइजरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से 'यात्रा की अवधि कम करने' और 'जल्द से जल्द लौटने' को कहा गया है.
खराब मौसम की वजह से फिलहाल यात्रा निलंबित
खराब मौसम की वजह से जम्मू रूट से अमरनाथ यात्रा को चार अगस्त तक के लिए निलंबित कर दिया गया है. अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त तक चलनी है. इसके लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं.
सुरक्षा बलों ने आतंकी साजिश नाकाम की
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा पर बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया. सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमरनाथ यात्रियों पर स्नाइपर से हमले की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे पूरी तरह विफल कर दिया. बताया गया कि पाकिस्तानी सेना लगातार कश्मीर में शांति भंग करने का प्रयास करती है. कई बार सर्च ऑपरेशन के दौरान बारूदी सुरंगों का भी पता चला लेकिन उनके सभी प्रयास विफल कर दिये गये. सेना के अफसर ने कहा कि कश्मीर में घाटी में स्थिति सुधरी है और आतंकियों की संख्या में भी कमी आई है. लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अमरनाथ यात्रा के रूट पर आतंकियों के एक ठिकाने से सर्च ऑपरेशन के दौराप एक अमेरिकन स्नाइपर राइफल एम-24 बरामद की है.पाकिस्तान पाकिस्तान में निर्मित बारूदी सुरंग और अन्य विस्फोटक बरामद हुए हैं. बरामद हुई माइन का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना करती है.लेफ्टिनेंट जरनल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि 'मेरी सभी माताओं बहनों से गुजारिश है. ध्यान दें कि अगर आपका बच्चा 500 रुपये लेकर पत्थर फेंकता है तो वह कल का आतंकी है. पकड़े या मारे गये आतंकियों में से 83 परसेंट ऐसे ही हैं. उन्होंने कहा कि अमरनाथ के रास्ते में दूरबीन के साथ स्नाइपर राइफल भी बरामद की गई है.

जम्मू और कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश करते रहते हैं लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने उन्हें नाकाम कर दिया. कश्मीर के युवा हमारी सहायता करें और आतंकवादियों की मदद न करें और उनके मां बाप भी उन्हें सही दिशा दिखाएं. जो लोग मिलिटेंट्स के साथ मिल गए हैं वे भी अपने परिवार के पास वापस लौट जाएं.
आईजी कश्मीर ने कहा कि आईईडी धमाकों से सावधान रहने की जरूरत है और कई पाकिस्तानी मॉड्यूल ऐसी हरकतें करते हैं. हाल ही में पुलवामा और शोपियां में 10 जगहों पर ऐसी कोशिश की गई. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें जैश के आतंकवादी शामिल थे उन्होंने कहा पिछले दिनों ब्लास्ट करने वाले दो मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया गया. सीआरपीएफ के एडीजी ने कहा कि इस साल अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण रही है. कई बार आतंकी कोशिशें की गईं लेकिन तकनीक के इस्तेमाल से और सुरक्षाबलों के प्रयास से यात्रा को शांतिपूर्वक संचालित करने में मदद मिली. उन्होंने कहा कि जो मिलिटेंट्स सरेंडर करना चाहते हैं उनके लिए दरवाजे खुले हैं.