धनबाद: बलियापुर के बेलगड़िया से लापता नौवीं के स्टूडेंड का मर्डर, गुस्साये लोगों का प्रदर्शन, थानेदार पर हमला

धनबाद: बलियापुर पुलिस स्टेशन एरिया के झरिया विहार बेलगड़िया से लापता नौंवी क्लास का स्टूडेंट गोलू रवानी की मंगलवार को बॉडी मिली है. आशंका है कि इपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा विवाद में उसकी मर्डर की गयी है. लापता गोलू के बॉडी मिलने से गुस्साये झरिया विहार के लोगों ने बलियापुर पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन किया. लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया. पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गोलू की मर्डर के लिए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों के साथ पुलिस वालों की बकझक होने लगी. धक्का-मुक्कीहोते-होते लोगों ने पत्थरबाजी शुरु कर दी. लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. लोगों की पत्थरबाजी में पुलिस स्टेशन के ओसी वशिष्ट नारायण सिंह व होमगार्ड जवान अनिल पांडे जख्मी हो गये. पुलिस लाठीटार्ज के बाद अफरातफरी मच गयी और लोग भाग निकले. पुलिस एक बाइक जब्त की है. जख्मी पुलिस स्टेशन इंचार्ज. झरिया विहार कॉलोनी से रविवार की शाम से बाल्मीकि रवानी का 14 वर्षीय गोलू पुत्र गायब था. गोलमारा तालाब के पास मंगलवार की सुबह गोलू की बॉडी मिली. गोलू का मुंह पत्थर से कुचला गया है. गोलू के पीठ पर गहरा जख्म है. आशंका है कि पहचान छिपाने के लिए मुंह को कुचला गया हो. गोलू की बॉडी मिलने के बाद झरिया विहार के लोग वहां पहुंचे. बलियापुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज वशिष्ठ नारायण सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच छानबीन की. परिजनों का कहना है कि गोलू के लापता होने के बाद बलियापुर थाना में कंपलेन की थी, लेकिन पुलिस एक्शन नहीं ली. अगर पुलिस गंभीर होती तो गोलू का मर्डर नहीं होता. गोलू रविवार की शाम कॉलोनी के विक्की रवानी के साथ मोबाइल फोन पर आईपीएल क्रिकेट मैच देख रहा था. गोलू के रात में घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने सोमवार की सुबह बलियापुर थाना को सूचना दी. कॉलोनी के लोह सोमवार की रात गोलू के साथी विक्की को साथ लेकर बलियापुर पुलिस स्टेशन गये थे. लोगों ने पुलिस को कहा कि लापता गोलू के बारे में विक्की सब कुछ जानता है. विक्की बात बनाकर बरगलाता रहा. आरोप है कि गोलू और विक्की मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट खेल देखने के दौरान सट्टेबाजी भी किया करता थे. इस दौरान पैसे के लेनदेन पर दोनों के बीच विवाद होने की बात है.