बस्ताकोला में बकरा व्यवसायी से 10.25 लाख रुपये की लूट, साला को मारी गोली, कई राउंड फायरिंग
[caption id="attachment_36557" align="alignnone" width="300"]

क्रिमिनल की गोली से जख्मी टप्पू .[/caption]
धनबाद: क्रिमिनलों ने झरिया-धनबाद मेन रोड पर बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की की देर शाम भागा निवासी बकरा व्यवसायी समीउल्लाह कुरैशी से 10 लाख 25 हजार रुपये लूट लिये. क्रिमिनलों ने लूटपाटका विरोध करने पर व्यवसायी के साला साला इरफान कुरैशी उर्फ टप्पू को गोली मार दी. रकम लूटकर बाइक सवार क्रिमिनल भाग निकले. क्रिमिनलों ने दहशत के लिए कई राउंड हवाई फायिंरग भी की. जख्मी इरफान को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट करया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी आर राम कुमार, डीएसपी प्रमोद केशरी, डीएसपी मुकेश कुमार झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार समेत अन्य मौके पर पहुंचे व छानबीन की.
[caption id="attachment_36558" align="alignnone" width="300"]

छानबीन करती पुलिस.[/caption]
पुलिस पूछताछ में जख्मी इरफान ने बरारी निवासी राजा अंसारी पर शक जताया है. राजा 10 दिन पहले ही जेल से छूटा है. पुलिस को इरफान ने बताया कि उसके जीजा समीउल्लाह को बकरीद में कारोबार के लिए खस्सी की खरीदरारी के लिए यूपी इटावा जाना था. वह बाइक से जीजा को लेकर राजधानी एक्सप्रेस में छोड़ने धनबाद जा रहा था.जीजा पर पीछे बैठकर पैसे से भरा बैग रखे हुए थे. बाइक सवार क्रिमिनलों ने बस्ताकोला पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक कर उन्हें रोकने का प्रयास किया. नहीं रुकने पर पैर में गोली मार दी. वह बाइक से गिरगया. क्रिमिनलों ने जीजा समीउल्लाह से पैसे से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले. क्रिमिनलों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की. बताया जाता है कि क्रिमिनल उपर कुल्ही से ही पीछा कर रहे थे. पुलिस पेट्रोल पंप का सीसीटीवी खंगाली है. पुलिस लूट को अंजाम देने वाले क्रिमिनलों को दबोचने के लिए रेड कर रही है.
सिंह मैंशन की दरियादिली आयुष की इलाज के लिये पांच लाख दिये, रागिनी ने सौंपी राशि
[caption id="attachment_36559" align="alignnone" width="300"]

आयुष की इलाज के लिए राशि सौंपती रागनी सिंह.[/caption]
धनबाद:कोयलांचल का फेमस घराना सिंह मैंशन ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे आयुष के इलाज के लिए पांच लाख रूपये की आर्थिक सहयोग किया है. बीजेपी के झरिया एमएलए संजीव सिंह की वाइफ रागिनी सिंह ने सोमवार को कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ ऑफिस में आयुष के मौसा राजेश सिंह की उपस्थिति में उनके संबंधी को पांच लाख रुपये सहयोग राशि सौंपी.
सिंह मैंशन कई दशकों से कोयलांचल में राजनीति के साथ-साथ कमजोर असहाय लोगों की सेवा में करने में लगा है. पहले झरिया एमएलए रहे मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले सूर्यदेव सिंह लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं. सूर्यदेव सिंह के दरवाजे से कोई भी खाली हाथ व निराश होकर नही लौटता था. सूर्यदेव सिंह की निधन के बाद उनके बड़े पुत्र राजीव रंजन ने गरीब व असहाय लोगों की सेवा का बीड़ा उठाया. राजीव रंजन कोयलांचल में काफी लोकप्रिय हो रहे थे. राजीव रंजन में लोग सर्यदेव सिंह की छवि देखने लगे थे. राजीव रंजन असमय काल के गाल में समा गये. अब झरिया एमएलए संजीव सिंह और उनकी पत्नी रागिनी सिंह अपने घराने की परंपरा को आगे बढ़ रही है. झरिया एमएलए संजीव सिंह लम्बे समय से जेल में बंद हैं. वह खुद कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. परेशानी की दौर से गुजर रहे जेल में बंद एमएलए संजीव सिंह को आयुष की बीमारी और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी. संजीव ने आयुष को सहयोग करने की ठान ली. संजीव ने अपनी पिता व भाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयुषकी मदद के लिए जो संभव हो सका वह किया.
उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर रत्नेश सिंह का बेटा आयुष ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहा है. आयुष का मुम्बई में पिछले पांच महीने से इलाज चल रहा है. आयुष की इलाज के लिए के सामने बड़ी आर्थिक संकट आ गया है. आयुष की इलाज में 20 लाख से ज्यादा खर्च है. आर्थिक रूप से कमजोर आयुष के पिता रत्नेश टूट चुके हैं. वह समझ नही पा रहे थे कि आयुष के इलाज के लिए आखिर कैसे इतनेपैसे का इंतजाम होगा. कोयला राजधानी धनबाद ने अपनी परंपरा के तहत इतिहास को दोहराया. जिले के सभी धर्म, वर्ग, जाति के लोगों ने बढ़ चढ़कर आयुष को आर्थिक सहयोग करने का बीड़ा उठाया. इसी का परिणाम है कि आयुष की इलाज में होनेवाली कर्च की राशि इंतजाम हो गयी है.
आयुष की दवा का हुआ इंतजाम, अब सिर्फ दुआ की जरुरत
[caption id="attachment_36563" align="alignnone" width="300"]

माता-पिता के साथ आयुष.[/caption]
ब्लड कैंसर से जूझ रहे 13 वर्षीय आयुष कुमार सिंह की मदद के लिए कोयलांचल के लोगों ने जाति-धर्म के बंधन से बाहर निकलकर संवेदना और सहृदयता दिखायी. सबी की मदद से आयुष की इलाज के लिए लिए आवश्यक 20 लाख रुपये का इंतजाम चार दिन में हो गया है. अब आयुष का बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो सकेगा. लोगों की दुआओं से आयुष फिर जिंदगी की जंग जीतकर वापस लौटेगा.आयुष ब्लड कैंसर के इलाज के लिए फिलहाल मुंबई के टीएमएच में भर्ती है.
रत्नेश ने अपने मित्रों और धनबादवासियों से बेटे के इलाज में सहयोग की अपील की. रत्नेश केअपील पर पुराना बाजार चैंबर के अध्यक्ष मो. सोहराब और सचिव अजय नारायण लाल मदद की पहल की. पूरा कोयलांचल एक साथ आयुष के साथ खड़ा हो गया.सभी वर्ग के लोगों ने खुलकर मदद की. जर्मनी, मिडिल ईस्ट, कुवैत आदि देशों में रह रहे लोगों ने भी आयुष की इलाज के लिएआर्थिक सहयोग दिया. आयुष की चिकित्सा के लिए रकम का इंतजाम करने में सहयोग दे रहे अजय नारायण लाल, मो. सोहराब, राजू सिंह अनुरागी आदि लोगों ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस कर मदद करनेवाले लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अब आयुष केवल रत्नेश का पुत्र नहीं बल्कि पूरे धनबाद ने इसे अपना बेटा मान लिया है. मौके पर मुनेश्वर सिंह, मनोज सिंह, गुलाम ख्वाजा अब्बास, अफजल खान, इरशाद आलम, संजय सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
सिंफर लेडिज क्लब की ओर से सावन महोत्सव, Tanya Sarkar बनी सावन क्वीन
धनबाद: सिंफर लेडिज क्लब की ओर से सावन महोत्सव मनाया गया. Tanya Sarkar बनी सावन क्वीन. सिम्फर के डायरेक्टर डॉ पी.के. सिंह ने सावन महोत्सव का उद्घाटन किया.।
Sona Ravel, Ashaben Kanani तथा Shilpa Matalia ने निर्णायक की भूमिका निभायी. निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों को सावन उत्सव, फैशन सहित अन्य सवाल पूछे. प्रतिभागियों ने बहुत उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सभी सवालों के सुंदर उत्तर दिए.
सिम्फर लेडिज क्लब की अध्यक्ष उषा सिंह, उपाध्यक्ष मीरा सिंह, सचिव एज़ाज नसरीन, कोषाध्यक्ष भावना लोलारक सहित लेडिज क्लब की सदस्य, स्टाफ क्लब के सदस्य सहित सिम्फर के अन्य अफसर कार्यक्रम में उपस्थित थे.
जेडीयू जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ईसीआर जीएम से मिले
[caption id="attachment_36561" align="alignnone" width="226"]

ईसीआर जीएम के साथ पिंटू.[/caption]
धनबाद:धनबद जिला जेडीयू के अध्यक्ष सह जेडआरयूसीसी मेंबर पंटऊ कुमार सिंह ने सोमवार को हाजीपुर में इसीआर( पूर्व मध्य रेल) के जीएम एल,सी त्रिवेदी से मुलाकात की. पिंटू ने धनबाद रेल डिवीजन में पैसेंजर की समस्या व सुविधाओं पर जीएम से बात की.
बीजेपी की बैठक में झरिया में संग़ठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत मेंबरशीप बढाने पर जोर
धनबाद:भारतीय जनता पार्टी की संग़ठन पर्व 2019 से सम्बन्धित झरिया विधानसभा की एक बैठक झरिया विधायक कार्यालय में हुई जिसमें सदस्यता संख्या बढ़ाने की बातों पर जोर दिया गया । बैठक में झरिया में हुई. बैठक में पार्टी की मेंबरशीप बढ़ाने, सभी वर्ग के लोगों को मेंबर बनाने पर चर्चा हुई.
बैठक में झरिया एमएलए संजीव सिंह जी की पत्नी रागिनी सिंह, बीजेपी के जिला सदस्य्ता प्रभारी मानस प्रसून ,विष्णु त्रिपाठी, श्रवण राय, स्वरूप भटाचार्जी, पिंटू अग्रवाल,अरिन्दम बनर्जी, उमेश यादव,उपेंद्र विष्वकर्मा, राजाराम पासवान,अनिल सिंह, दिलीप भारती, बाबू जेना,अरुण जयसवाल, शैलेश सिंह समेत दर्जनों प्रमुख भाजपा नेता शामिल थे.