- नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने 22 फरवरी को किया था उद्घाटन
- बिजली कनेक्शन नहीं लगा, बोरिंग से नहीं मिल रहा पानी
धनबाद: बिरसा मुंडा पार्क में पांच करोड़ रुपये खर्च कर लगा लेजर म्यूजिकल फाउंटेन ओपनिंग के बाद भी शुरु नहीं हो सका है. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने 22 फरवरी को ही धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन के इस म्यूजिकल फाउंटेन की ओपनिंग किया था.

कोलकाता की कंपनी प्रीमियर वर्ल्ड ने बिरसा मुंडा पार्क में पांच करोड़ रुपये की लागत से लेजर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया. म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन को पिछले साल 31 दिसंबर 2018 को ही फाउंटेन हैंड ओवर कर दिया गया है. मिनिस्टर द्वारा 22 फरवरी को अपनिंग के बाद एक दिन भी लेजर म्यूजिकल फाउंटेन नहीं चला है.