धनबाद: झरिया में डकैती की प्लानिंग करते पांच वेटरन क्रिमिनल अरेस्ट, दो पिस्टल, पांच गोली व एक स्कॉर्पियो जब्त

धनबाद: धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार की रात झरिया में डकैती की प्लानिंग कर रहे पांच वेटरन क्रिमिनलों राजेश प्रसाद सिंह (48), देवदास लाल (54), मो. सकुर अली (25), अख्तर राजा (33) एवं सागर पासवान (32) को अरेस्ट किया है. पुलिस ने क्रिमिनलों के पास से दो पिस्टल, 5 गोली व एक स्कॉर्पियो, सहित अन्य सामान जब्त की है. एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि उन्हें झरिया में क्रिमिनलों की प्लानिंग की जानकारी मिली थी. एसडीपीओ सिंदरी प्रमोद केसरी व डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. टीम ने डकैती की योजना बनाते हुए पांचों क्रिमिनलों को दबोच ली. पकड़े गये डकैतों ने स्वीकार किया कि उन लोगों ने आठ जून को झरिया में डमडम अग्रवाल उर्फ महेश अग्रवाल के घर डकैती करने का प्रयास किया गया था. क्रिमिनलों के पास से एक महिंद्रा स्कार्पियो, दो पिस्टल, 5 गोली, एक बाइक तथा 5 मोबाइल एवं नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. एसएसपी ने बताया कि पुलिस गिरफ्ता में आया क्रिमिनल राजेश प्रसाद सिंह पर सिंदरी पुलिस स्टेशन में तीन व बलियापुर में एक, देवदास लाल पर टुंडी में 2 तथा बैंक मोड़ (भूली) में एक तथा सकुर अली पर पुटकी पुलिस स्टेशन में क्रिमिनल केस दर्ज है. पुलिस क्रिमिनलों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस टीम में डीएसपी मुकेश कुमार, प्रमोद केशरी, सिंदरी पुलिस स्टेशन के ओसी राज कपूर, झरिया ओसी हरिशंकर सिंह, एसआइ प्रभात रंजन पांडे, टेक्नीकल सेल के राधा कुमार, एसओजी टीम एवं थाना के आर्म्स गार्ड शामिल थे.