बोकारो:क्रिमिनलों ने रितुडीह के मुखिया पति व बीजेपी लीडर जलेश्वर साव को दिनदहाड़े गोली मारी

बोकारो:क्रिमिनलों ने माराफारी पुलिस स्टेशन एरिया के रितुडीह में सोमवार को दिनदहाड़े मुखिया के पति व बीजेपी लीडर जलेश्वर साव को गोली मार दी. जलेश्वर साव लोहा कारोबारी भी है. जलेश्वर की पत्नी रितुडीह पंचायत की मुखिया है. गोली मारकर आराम से भाग निकले. जलेश्वर रितुडीह में अपनी गोदाम के पास खड़े थे. बाइक सवार तीन क्रिमिन आये और उनसे कुछ बात की. क्रिमिनल अचानक जलेश्वर को गोली मार दी. गोली जलेश्वर के दाहिने कंधे के पास लगी है.लोगों ने तत्काल जलेश्वर को इलाज के लिएबीजीएच में एडमिट कराया.पुलिस घटना की सूचना मिलेती ही मौक पर पहुंची. लोकल लोगों से पूछताछ की. पुलिस को आशंका है कि रंजिश के चलते बीजेपी लीडर को गोली मारी गयी है. पुलिस मामले के अन्य कारणों पर भी जांच कर रही है. का हो सकता है. हालांकि, पुलिस अपराध के हर बिंदु की जांच करेगी. बताया जाता हे क्रिमिनलों ने चार राउंड फायरिंग की,. जलेश्वर को तीन गोली लगने की बात कही जा रही है. दो गोलियां अभी भी उनके शरीर में फंसी हुई है. बीजेपी लीडर कोबेहतर इलाज के लिए बीजीएच से रांची रेफर कर दिया गया है.  बोकारो एमएलए बिरंची नारायण बीजीएच पहुंच घटना के बारे में लोकल लोगों के साथ-साथ पुलिस से जानकारी ली. एमएलए ने डॉक्टरों ने जलेश्वर साव की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की.