कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 12 कैंडिडेट घोषित किए,राजस्थान से वेणुगोपाल, एमपी से दिग्विजय,हरियाणा से हुड्डा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को 17 राज्यों में राज्यसभा की 55 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अपने 12 कैंडिडेटों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के दो राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल को क्रमश: एमपी व राजस्थान से कैंडिडेट बनाया गया है। शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात व एक्स सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर हुड्डा को हरियाणा से राज्यसभा का कैंडिडेट बनाया गया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम, एमपी से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बेरिया, गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी तथा झारखंड से शहजादा अनवर को कैंडिडेट बनाया गया है।राजीव सातव को महाराष्ट्र से,केसीवेणुगोपाल और नीरज डांगी को राजस्थान से और केनेडी कोर्नेलिउस ख्यारिएम को मेघालय से प्रत्याशी बनाया है।इन सभी प्रत्याशियों के लिए 26 मार्च को संबंधित राज्यों में वोटिंग कराई जाएगी।राज्यसभा की 55 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है।इनमें महाराष्ट्र,ओडिशा,तमिलनाडु,गुजरात,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश,असम,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,बिहार,छत्तीसगढ़,राजस्थान समेत अन्य राज्यों के सदस्य शामिल हैं।