ढुलू महतो की पहल पर धनबाद को रेलवे को बड़ी सौगात: 9 रेलवे फाटकों पर बनेंगे ROB-RUB, जाम से मिलेगी स्थायी राहत
रेल मंत्रालय ने सांसद ढुलू महतो के अनुरोध पर धनबाद के 9 रेलवे फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण की व्यवहार्यता जांच शुरू कर दी है। परियोजना पूरी होने पर शहर को जाम और दुर्घटनाओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Highlights:
- ढुलू महतो की पहल रंग लाई, धनबाद के 9 रेलवे फाटकों पर ROB-RUB की जांच शुरू
- अब नहीं लगेगा घंटों जाम! धनबाद के 9 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज-अंडरपास की तैयारी
- रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, धनबाद के 9 रेलवे फाटकों पर ROB-RUB निर्माण की प्रक्रिया शुरू
- धनबादवासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने 9 फाटकों पर ओवरब्रिज-अंडरपास की जांच शुरू की
- जाम और हादसों से मिलेगी राहत, धनबाद के 9 रेलवे फाटकों पर ROB-RUB का रास्ता साफ
धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला नगरी धनबाद के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर और आसपास के इलाकों में वर्षों से रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम से जल्द छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। रेल मंत्रालय ने जिले के 9 प्रमुख रेलवे फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (ROB) और रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण की व्यवहार्यता (Feasibility) जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। यह पहल धनबाद के सांसद ढुलू महतो के अनुरोध पर की गई है।
यह भी पढ़ें: धनबाद स्टेशन पर गूंजी किलकारी: आरपीएफ महिला आरक्षी की सूझबूझ से प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित हुआ बेटे का जन्म
रेल मंत्रालय की इस कार्रवाई को धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है तो हजारों वाहन चालकोंए स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
सांसद के पत्र के बाद सक्रिय हुआ रेल मंत्रालय
सांसद ढुलू महतो ने हाल ही में रेल मंत्री को पत्र लिखकर धनबाद की गंभीर ट्रैफिक समस्या की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। उन्होंने बताया था कि धनबाद देश की प्रमुख कोयला राजधानी होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में मालगाड़ियों का संचालन होता है। इसके चलते कई रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहते हैंए जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया था कि रेलवे फाटक बंद रहने के कारण एंबुलेंसए फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
सेतु भारतम् योजना के तहत उठाई गई मांग
सांसद ने रेल मंत्रालय से सेतु भारतम् योजना के अंतर्गत जिले के नौ रेलवे फाटकों पर रोड ओवरब्रिज या रेलवे अंडरब्रिज बनाने की मांग की थी। साथ ही सुझाव दिया था कि जहां तकनीकी कारणों से त्व्ठ या त्न्ठ बनाना संभव नहीं होए वहां रेलवे फाटकों का चौड़ीकरण कर मजबूत डिवाइडर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था विकसित की जाए।
रेल मंत्री ने दिया भरोसा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को भेजे अपने जवाब में बताया है कि प्रस्तावित रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण की व्यवहार्यता जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इन रेलवे फाटकों पर होगा सर्वे
रेल मंत्रालय जिन रेलवे क्रॉसिंग पर त्व्ठ या त्न्ठ निर्माण की संभावना तलाश रहा हैए उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
केंदुआडीह रोड रेल फाटक
फुलारीटांड़ रेलवे क्रॉसिंग
गोविंदपुर.बलियापुर रोड रेल फाटक
भूली रेल फाटक
कतरास लिलोरी गेट
सोनारडीह गेट
प्रधानखंता रेलवे क्रॉसिंग
कतरास.सिजुआ रेलवे फाटक
तेतुलमारी रेल फाटक
जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत
धनबाद में इन रेलवे फाटकों पर प्रतिदिन हजारों छोटे.बड़े वाहन गुजरते हैं। मालगाड़ियों और अन्य ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक लंबे समय तक बंद रहने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इससे आम लोगों के समय की बर्बादी के साथ ईंधन की खपत भी बढ़ती है। त्व्ठ और त्न्ठ बनने के बाद यातायात सुचारु होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।
सांसद ने जताया विश्वास
सांसद ढुलू महतो ने कहा कि रेलवे मंत्रालय द्वारा व्यवहार्यता जांच शुरू किया जाना धनबाद के लिए एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सर्वे पूरा होने के बाद परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति मिलेगी और शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा।
धनबाद में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और वाहनों की संख्या को देखते हुए रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रही है। अब रेल मंत्रालय की पहल से इस दिशा में उम्मीद की नई किरण दिखाई दे रही है।






