धनबाद: गोविंदपुर-साहेबगंज रोड पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, पुलिस भीड़ की हिंसा का शिकार होने से बचे कांवरिया

धनबाद: गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर पूर्वी टुंडी के मोहलीडीह गांव के समीप सोमवार की शाम चार बजे बोलेरो और बाइक की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार कमरूद्दीन अंसारी और यासिन अंसारी की मौत हो गयी. एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने बोलेरो सवार कावंरियों पर हमला कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति कंट्रोल की. अगर पुलिस समय से नहीं पहुंची तो बलेरो सवार कांवरिये उग्र भीड़ का शिकार हो सकते थे. देवघर कांवरियों को लेकर बलेरो धनबाद की ओर आ रही थी. मोहलीडीह निवासी 52 वर्षीय कमरूद्दीन अंसारी और मोहनपुर निवासी 65 वर्षीय यासिन अंसारी गोविंदपुर से मोहलीडीह की तरफ बाइक से लौट रहे थे. मोहलीडीह के समीप बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौतो हो गयी. बोलेरे स्पीड से धनबाद की तरफ भागने लगी. ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से बोलेरो पर हमला कर दिया. टायर ब्रस्ट हो जाने के कारण बोलेरो रोड पर खड़ी हो गयी. लोगों की भीड़ कावरियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगी. सूचना पाकर पूर्वी टुंडी पुलिस पहुंच तीन कांवरियों को अपने कब्जे में ले ली. आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक के आश्रितोंको मुआवजा देने की मांग. पुलिस ने मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया.