बिहार: मांझी की नजर में आजम का विवादित बयान आपत्तिजनक नहीं, कहा- बयान का गलत अर्थ निकाला गया, उन्हें माफी मांग लेना चाहिए, इस्तीफा नहीं देना चाहिए

[caption id="attachment_36010" align="alignnone" width="173"] आजम खान (फाइल फोटो).[/caption] पटना: बिहार के एक्स सीएम जीतन राम मांझी को लगता है कि समाजवादी पार्टी के  एमपी आजम खान द्वारा लोकसभा में बीजेपी एमपी रमा देवी पर की गयी आपत्तिजनक नहीं है. मांझी ने आजम के बयान में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया है. मांझी ने आजम खान के बयान को गुड सेंस में कही बात बताया है. उन्‍होंने सवाल किया है कि अगर भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करते हैं तो क्या उसे गलत कहेंगे? आजम के बयान को गलत अर्थ निकाला गया है. [caption id="attachment_15993" align="alignnone" width="300"] जीतन राम मांझी( फाइल फोटो).[/caption] जीतन राम मांझी ने कहा कि आजम खान के बयान को गलत नजरिए से देखा जा रहा है. अपनी बात के समर्थन में उन्‍होंने तर्क देते हुए कहा कि पुराने जमाने में लोग पूरे परिवार से प्यार करते थे. लंबे समय बाद मिलने पर प्यार का इजहार करते थे. ऐसे में लंबे समय बाद मिलने वाले भाई-बहन और मां-बेटा एक-दूसरे को किस करें तो क्या उसे गलत कहेंगे? बहन को ठेस लगी तो माफी मांगें मांझी ने कहा कि इसके बावजूद अगर आजम खान ने जिसे बहन कहा, उसे ठेस पहुंची है तो उन्हें बहन से माफी मांग लेनी चाहिए. वे इस्‍तीफा नहीं दें, लेकिन माफी मांगें.