बिहार:69 साल के हुए CM नीतीश कुमार,PM मोदी व तेजस्वी दी जन्म दिन की शुभकामनाएं

  • मोदी ने नीतीश को बताया जमीन से जुड़ा नेता
पटना।बिहार के सीएम व जेडीयू के सुप्रीमो नीतीश कुमार रविवार को 69 साल के हो गये। नीतीश के जन्म दिन पर दलगत राजनीति से हटकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को सबसे पहले बधाई दी। पीएम ने नीतश को जमीन से जुड़ा लोकप्रिय नेता बताया।बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वीे यादव ने सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। पीएम ने कहा- उल्लेखनीय हैं काम पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश के ट्वीट में नीतीश कुमार को जमीन से जुड़ा लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंेने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। सामाजिक सशक्ती्करण के लिए उनके कार्य उल्लेखनीय हैं। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे व स्वास्थ् जीवन के लिए कामना की है। तेजस्वी यादव ने नीतीश को बताया अभिभावक सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी् यादव ने अपने बधाई संदेश में नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वीी ने अपने ट्वीट में लिखा कि नीतीश कुमार आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहें। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोज़गारी हटाने की लड़ाई में सहयोग भी मांगा। आदरणीय अभिभावक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की शुभ मंगलकामनाएँ।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ते हुए स्वस्थ और दीर्घायु रहे। जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व बेरोज़गारी हटाने की हमारी लड़ाई में सहयोग अपेक्षित है। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 29, 2020 बिहार की सियासत के ताजा घटनाक्रम के बीच इसे आरजेडी की राष्ट्रीेय जनतांत्रिक गठबंधन में दरार पैदा करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू नहीं कराने तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर (NPR) को साल 2010 के पुराने प्रावधानों के आधार पर ही स्वीकार करने का प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड के समर्थन से यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से विधानसभा में पास हो गया। बीजेपी के कई नेताओं ने इसके लिए जेडीयू के विरोध में बयान दिए। बीजेपी एनआरसी के पक्ष में रही है। इस दौरान जेडीयू व आरजेडी के बीच नजदीकियों की चर्चा भी रही।