बस्ताकोला लूटकांड का मास्टरमाइंड राजा अंसारी समेत दो गिरफ्तारदो देसी पिस्तौल, चार गोली और बाइक जब्तधनबाद: जेल से तीन साल की सजा काटकर निकला राजा अंसारी उर्फ साजिद अंसारी व दीपक पांडेय उर्फ बबलू पांडेय समेत चार क्रिमिनलों ने झरिया-धनबाद मेन रोड पर बकरा व्यवसायी से 10 लाख 20 हजार रुपये लूटे थे. पुलिस राजा अंसारी उर्फ साजिद अंसारी (पिता मोहम्मद मुल्तान अंसारी बरारी बस्ती) व दीपक पांडे उर्फ बबलू पांडे (पिता नरेंद्र पांडे ऊपर कुल्ही धोबी कुल्ही झरिया) को अरेस्ट की है. राजा के पास से लूट की 50 हजार रुपये कैश भी बरामद की गयी है. पुलिस लूट के दौरान यूज की गयी दो देसी पिस्तौल, चार गोली और दो बाइक जब्त की है. एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी.प्रेस कांफ्रेस में सिटी एसपी आर राम कुमार, सिंदरी एसडीपीओ प्रमोद केशरी व झरिया इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मौजूद थे.
एसएसपी ने बताया कि लूटकांड के खुलासे के लिए सिटी एसपी आ राम कुमार, एसडीपीओ सिंदरी प्रमोद केशरी, झरियाा पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार व जोड़ापोखर इंस्पेक्टर सत्यम कुमार समेत अन्य पुलिस अफसरों की टीम बनायी गयी थी. गुप्त सूचना,मानवीय सूचना तथा तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा साजिद अंसारी व दीपक पांडे को पकड़ा गया. पुलिस पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकर की. साजिद अंसारी 16 जुलाई को ही गौशाला ओपी के एक क्राइम केस में तीन साल का सजा काटकर जेल से बाहर निकला था. साजिद को फोल व्हीलर खरीदनी के लिए पैसे की सख्त आवश्यकता थी. साजिद ने तीन दिन पूर्व मैंने दीपक पांडेय व दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर खस्सी व्यापारी शमील्लाह कुरैशी व इरफान को टारगेट में लेकर लूटपाट की योजना बनायी. राजा ने लूट के बाद 50 हजार रुपये अपने पास रख शेष राशि अपने साथी सद्दाम अंसारी को दे दिया है. पुलिस सद्दाम अंसारी की तलाश कर रही है.लूट में शामिल दो अन्य क्रिमिनलों की खोज जारी है.
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजा अंसारी उर्फ साजिद अंसारी के खिलाफ चोरी, लूट, छिनतई, आम्र्स एक्ट के 11 केस तोपचांची, बलियापुर, सिंदरी, जोड़ापोखर आदि पुलिस स्टेशन में दर्ज है.दीपक पांडेय के खिलाफ भी सिंदरी गौशाला ओपी में चोरी-लूट के दो मामले पूर्व से दर्ज है.
दीपक ने राजा को व्यवसायी को लूटने की आइडिया दी थी
राजा जेल से सजा काटकर निकलने के बाद सबसे पहले दीपक पांडेय से मिला.दोनों ने मिलकर बकरा व्यवसायी को लूटे की प्लानिंग की. दीपक नेही राजा को बकरा व्यवसायी के बारे में डिटेल दिया. व्यवसायी समीउल्लाह को राजा भी जानता था. दीपक पांडेय के पड़ोस में जुनैद कुरैशी रहता है जो सन्नाउल्लाह का पार्टनर है. जुनैद ने ही समीउल्लाह का रेलवे टिकट बनवाया था. दीपक ने जुनैद से समीउल्लाह कब बकरा लाने पैसे लेकर बाहर जानेवाला है जानकारी ले ली. दीपक ने यह राजा को बताया. राजा ने दीपक व अन्य दो के साथ मिलकर व्यवसयी को लूटने की प्लानिंग की.
समीउल्लाह का साला इरफान उसे पांच अगस्त की शाम बाइक से लेकर रेलवे स्टेशन धनबाद छोड़ने जा रहा था. राजी, दीपक समेत दो अन्य क्रिमिनल बस्काकोला के समीप इरफान को ओरटेक कर रोकने की कोशिश की. इरफान नहीी रूता तो उसके पैर में गोली मार दी. इरफान व समीउल्लाह बाइक से गिर गये. चारों क्रिमिनलों ने समीउल्लाह के पास से रु10 लाख रुपये से भरी बैग लूट लिया और भाग निकले.