धनबाद: राजकीय सम्मान के साथ एके राय का अंतिम संस्कार आज मोहलबनी घाट पर किया जायेगा, मंत्री अमर बाउरी रहेंगे मौजूद

धनबाद: एक्स एमपी राजनीतिक संत व वामपंथी चिंतक एके राय के निधन पर कोयलांचल में शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है. सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक्स एमपी एके राय को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से झारखण्ड की राजनीति में अपूर्णीय क्षति आई है. उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. एक्स सीएम हेमंत सोरेन ने राय दा के निधन पर शोक जताया है. हेमंत ने कहा है कि लाल-हरे झंडे की मैत्री के प्रबल समर्थक, कोयलांचल के मजदूरों की आवाज़ और वर्तमान राजनीतिक दौर में ईमानदार राजनीति की मिसाल कामरेड एके राय जी के निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार मर्माहत है. हम ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं.एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी ने भी एक राय के निधन पर गहरा शोक जताया है. डीसी अमित कुमार ने भी कामरेड राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है. डीसी ने बताया कि एक्स एमपी का अंतिम संस्कार सोमवार को मोहलबनी घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा.इस अवसर पर झारखंड के राजस्व और भूमि सुधार, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के मंत्री अमर बाउरी राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे. राजनीतिक संत माने जाने वाले एक्स एमपी, मार्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक एके राय का पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शन के लिए मासस के पुराना बाजार स्थित सेंट्रल ऑफिस में रखा गया है. पिछले आठ जुलाई से सेंट्रल हॉस्पीटल के सीसीयू में एडमिट कामरेड राय को सेप्टीसिमिया हो गया था.लगातार शरीर के सारे अंग को जकड़ रहा था. पिछले चार दिनों से कोमा में थे. शनिवार आधी रात के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने रविवार की सुबह 10.45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. एमपी, एमएल व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हॉस्पीटल पहुंचे एके राय की निधन की खबर सुनते ही सेंट्रल हॉस्पीटल में राजनेताओं का जमावड़ा लगने लगा. राय दा के निधन की खबर पाकर सिंदरी के एक्स एमएलए व मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा एमएलए अरूप चटर्जी सेंट्रल हॉस्पीटल पहुंचे. इन नेताओं ने दिवंगत नेता को श्र्द्धांजलि दी. गिरिडीह एमपी चंद्र प्रकाश चौधरी, बाघमारा एमएलए ढुल्लू महतो, धनबाद एमएलए राज सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, जेवीएम जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, जेएमएम जिलाध्यक्ष रमेश टुडू सेंट्रल हॉस्पीटल पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित किया. रेखा मंडल, मामस हरिप्रसाद पप्पू, पवन महतो, निताई महतो, आनंदमयी पाल के अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक व समाजिक संगठनों के लोग सेंट्रल हॉस्पीटल पहुंचे थे. मासस नेताओं की आपात बैठक में दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के बारे में चर्चा हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को सुबह आठ बजे मासस केंद्रीय कार्यालय से अंतिम यात्रा निकलेगी. नुनूडीह (पाथरडीह) जहां श्री राय पिछले एक दशक से रह रहे थे, वहां पार्थिव शरीर को लोगों के दशर्नाथ रखा जायेगा. नूनूडीह से अंतिम यात्रा निकल कर मोहलबनी घाट जायेगी. दोमादर नदी के तट पर अंतिम कामरेड राय का अंतिम संस्कार होगा. जगजीवन नगर से तेतुलतल्ला तक पैदल चले समर्थक, श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़ सेंट्रल हॉस्पीटल कामरेड राय का पार्थिव शरीर जगजीवन नगर सीटू कार्यालय ले जाया गया. यहां से एक्स एमपी का पार्थिव शरीर को तेतुलतल्ला मैदान ले जाया गया. दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर लाल झंडे से सजे ट्रक पर रखकर समर्थक तेतुलतल्ला मैदान के लिए रवाना हुए. तेतुलतल्ला मैदान में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया. गर्वमेंट की ओर से डीसी अमित कुमार एवं एसएसपी किशोर कौशल ने तेतुलतल्ला मैदान पहुंच कर कामरेड राय को श्रद्धांजलि दी. तेतुलतल्ला मैदान से रात 9.30 बजे पार्थिव शरीर को टेंपल रोड पुराना बाजार स्थित मासस के केंद्रीय कार्यालय लाया गया. यहां पूरी रात अंतिम दर्शन की व्यवस्था रहेगी. सोमवार की सुबह आठ बजे यहां से अंतिम यात्रा शुरू होगी. मंत्री अमर बाउरी ने दी श्रद्धांजलि पार्थिव शरीर को सेंट्रल हॉस्पीटल से तेतुलतल्ला मैदान में ले जाने के दौरान शहर कॉमरेड एके राय को लाल सलाम, लाल सलाम. एके राय अमर रहें, अमर रहें के नारों से गूंजता रहा. पार्थिव शरीर के साथ निरसा एमएलए अरूप चटर्जी, माकपा के राज्य सचिवगोपीकांत बक्शी समेत बड़ी संख्या में मासस समर्थक पैदल चल रहे थे. झारखंड के भू राजस्व , पयर्टन, युवा व खेल मामलों के मंत्री अुम बाउरी तेतुलतल्ला मैदान में कामरेड राय को श्रद्धांजिल दी. एमपी पीएन सिंह समेत अन्य लोगों ने भी राय दा को श्रद्धांजलि अर्पित की. तेतुलतल्ला मैदान में आनंद महतो, अरूप चटर्जी, मिथिलेश सिंह, हरिप्रसाद पप्पू, पवन महतो, निताई महतो, आनंदमयी पाल, रेखा मंडल, भूषण महतो, धीरेन मुखर्जी, रतिलाल महतो समेत अन्य उपस्थित थे. कामरेड एके राय का संक्षिप्त परिचय जन्म 15 जून 1935-_मृत्यु_21 जुलाई 2019 पुरा नाम_अरूण कुमार राय पिता का नाम_स्व,शिवेश चन्द्र राय "एडवोकेट' माता_स्व,रेणुका राय जन्म स्थान,ग्राम_सपूरा_जिला_राजसाही पूर्वी बंगाल शिक्षा-मैट्रिक सन 1951. Bsc (Hons)in chdmistry in 1956. जर्मन भाषा की पढाई जर्मन यूनिवर्सिटी कोलकाता 1960. नौकरी_वर्ष_1959_से वर्ष 1961 तक. राजनितीक जीवन_C.P.I (M) .M.L.A सिन्द्री1967,_1969 जनवादी किसान संग्राम समिति केM.L.A sindri 1972. माक्सवादी समन्वय समिति(मासस) का गठन 29 अप्रैल 1972 को पटना मे किया. जें,पी के आह्वान पर 1974 मे M.L.A से सबसे पहले इस्तीफा दिया. पहली बार एमपी: _1977 (जेल मे रहकर) धनबाद. दूसरी बार एमपी_1980 धनबाद तीसरी बार एमपी_1989 धनबाद सांसद पेंशन एंव अन्य सरकारी सुविधा नही ली. सादगी की प्रतिमूर्ति थे कामरेड एके राय धनबाद लोकसभा क्षेत्र से तीन बार एमपी व सिंदरी से तीन बार एमएलए रहे कामरेड एके राय सादगी की प्रतिमूर्ति थे. वे टायर का चप्पल पहनते थे.मासस के धनबाद पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित खपड़ैल का ऑफिस ही राय दा का आवास था. राय दा राय दा ने शादी नहीं की. अपना घर परिवार नहीं बसाया. अपनी सारी जिंदगी मजदूर और सर्वहारा की लड़ाई में लगा दी. वह मजदूरों की तरह का सादगीपूर्ण जीवन जीते थे. वे टायर का चप्पल पहनते थे ताकि वो जल्दी घीसे नहीं, ज्यादा दिनों तक चले. अपना कपड़ा खुद साफ करते थे. ऑफिस व घर में खुद झारू लगाते थे. बिना आयरन किया हुआ कपड़ा पहनते थे.