- बीजेपी में शामिल होते ही अभिजीत गंगोपाध्याय ने टीएमसी पर निशाना साधा
- बीजेपी बंगाल में उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट के एक्स जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। साल्टलेक स्थित ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पार्टी की बंगाल इकाई के केंद्रीय प्रभारी मंगल पांडेय की उपस्थिति में जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
यह भी पढ़ें: Delhi Ankit Saxena Murder Case: प्रेमिका के माता-पिता और मामा को उम्रकैद, तीस हजारी कोर्ट ने सुनायी सजा
#WATCH | After joining the BJP, Abhijit Gangopadhyay - former Calcutta High Court judge - says, "Today's joining is nice. The way they have welcomed me is overwhelming...Everybody knows corruption is to be fought."
On Sandeshkhali, he says, "It is a very bad incident. The state… https://t.co/lNvTkAOZ9B pic.twitter.com/U17FgNDblL— ANI (@ANI) March 7, 2024और भी पढ़ें
संदेशखाली मामले को लेकर ममता सरकार पर निशाना
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा,"भाजपा के नेताओं ने जिस तरह मेरा पार्टी में स्वागत किया उससे मैं अभीभूत हूं। हर कोई जानता है कि भ्रष्टाचार से लड़ना है।"संदेशखाली के मामले पर अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि यह बहुत बुरी घटना है। राज्य के नेता वहां गये थे। उन्हें वहां पहुंचने से रोका गया है। इसके बावजूद वे पहुंचे और वहां की महिलाओं के साथ खड़े हुए हैं। बीजेपी उत्पीड़ितों का मुद्दा उठा रही है।
अटकलें लगाई जा रही है कि अभिजीत गंगोपाध्याय तामलुक संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वर्ष 2009 से इस सीट पर टीएमसी के कैंडिडेंट जीतते आये हैं।
अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे अभिजीत गंगोपाध्याय
एक्स जस्टिस ने कहा था,"पश्चिम बंगाल में टीएमसी से बीजेपीही लड़ सकती है।" उन्होंने अपना त्याग पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी को सौंपा था। जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय इस साल अगस्त महीने में रिटायर होने वाले थे।