- सलमान खान ने दिशा पाटनी की एक फोटो शेयर कर लिखा राधे योर मोस्ट वांटेड भाई 4.2 मिलीयन व्यू
मुंबई। सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को अब तक ऑनलाइन 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैंl सलमान खान ने अपने प्रशंसकों का फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई के लिए आभार व्यक्त किया हैl
सलमान खान ने सभी को ईद की बधाई भी दी हैl सलमान ने आज कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई हैl सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री बिना दर्शकों के प्यार और समर्थन के नहीं टिक सकतीl उनकी फिल्म एक दिन में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली पहली फिल्म बनी है। सलमान खान ने ईद की बधाई देते हुए कहा, 'सभी को ईद मुबारक, आप लोगों ने राधे को एक दिन में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनाकर खूबसूरत रिटर्न गिफ्ट दिया हैl फिल्म इंडस्ट्री आपके प्यार और समर्थन के बिना नहीं टिक सकतीl धन्यवादl'
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
उन्होंने अपनी और दिशा पाटनी की एक फोटो शेयर कर इसमें लिखा हुआ है, 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' 4.2 मिलीयन व्यूl' सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शायद इस फिल्म को थिएटर में भी रिलीज कर सकते हैं। जब कोरोना महामारी से परिस्थितियां सुधर जायेंगी।
सलमान खान ने कहा कि 'मैं सभी थिएटर मालिकों से क्षमा चाहता हूं कि हम अभी यह फिल्म डिजिटल पर रिलीज कर रहे हैं लेकिन यही सही हैl पहले हमारा प्लान महामारी के खत्म होने के बाद थियेटर में रिलीज करते का था लेकिन महामारी समाप्त नहीं हुई अगर आपको याद होगा कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर थिएटर मालिक रिक्वेस्ट कर रहे थे कि यह फिल्म ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होनी चाहिएl हमने इसके लिए हामी भर दी थीl इसका कारण यह है कि एक हजार से ज्यादा स्क्रीन बंद पड़े हैंl हमें लगा सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने के चलते थिएटर काम करने लगेंगे और दर्शक सिनेमाघरों में वापस आएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पायाl इसके चलते यह फिल्म OTT पर रिलीज की गई है। विदेशों में 20 से 25 थिएटरों में रिलीज की गई हैl जब एक बार फिर सिनेमाघर खुल जायेंगे और दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई तो हम सिनेमाघरों में भी दुबारा रिलीज कर सकते हैं।