Advertisement

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में बंशीधर नगर में आपसी विवाद में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। बंशीधर नगर पुलिस स्टेशन एरिया के चितविश्राम गांव में असमुद्दीन अंसारी ने दीपक सोनी (37) नामक युवक पर पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया गया है। दीपक बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने आरोपी असमुद्दीन अंसारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: में नये DGP के लिए कवायद तेज, UPSC को भेजे गये छह सीनीयर IPS अफसरों के नाम 

पीड़ित दीपक सोनी ने बताया कि उसके घर के पास असमुद्दीन अंसारी और एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह दोनों के बीच-बचाव की कोशिश करने लगे। अस्मुदीन उसे गंदी-गंदी गालियां दी और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दीपक बुरी तरह झुलस गया। सदर हॉस्पिटल में एडमिट दीपक ने बताया कि अस्मुद्दीन अंसारी पेट्रोल बेचता है। जैसे ही मैंने उससे कहा कि क्यों लड़ रहे हो। वो बोलने लगा- तुम मेरे मालिक हो। गालियां देते हुए पेट्रोल की बोतल लेकर आया और मुझ पर उड़ेल कर माचिस से आग लगा दी।
किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे बचाया और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर्स ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की।घटना के लगभग दो घंटे बाद कसमुद्दीन अंसारी ने भी थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा। जख्मी हालत में होने के कारण पुलिस ने उसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।इलाज के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

शराब के कारण विवाद

बताया जाता है कि चित्तविश्राम-नरही सीमा पर दो गुटों में विवाद की जड़ शराब है। हालांकि विवाद को लेकर दोनों गुट अलग-अलग दावे कर रहे हैं।दीपक सोनी उर्फ अंशु ने बताया कि कसमुद्दीन और दूसरे लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे, जब उसने कसमुद्दीन को मना किया तो उसने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दीपक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। वहीं कसमुद्दीन अंसारी ने बताया कि उसने मुहल्ले में शराब बेचने से मना किया तो उस मुहल्ले के सारे लोग उसके विरोधी हो गये। उस पर हमला कर बुरी तरह मारा पीटा और जलाकर मारने की कोशिश की।
पुलिस ने दीपक सोनी के फर्द बयान के आधार पर कसमुद्दीन अंसारी के विरुद्ध आइपीसी की सेक्शन 323, 341, 307, 326, 504 और 506 के तहत एफआइआर दर्ज की है। आरोपित कसमुद्दीन अंसारी के फर्द बयान पर दीपक सोनी और राहुल सोनी के विरुद्ध धारा 323, 341, 504, 506 व 34 तहत एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस कसमुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज भेज दिया  है।