- चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद SSP का सख्त सुरक्षा संदेश
- सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी निगरानी
- हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
धनबाद। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सभी प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाने के बाद चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी के साथ धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं के नाम विशेष सुरक्षा संदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: झारखंड:गिरिडीह में नक्सलियों को बड़ा झटका, पारसनाथ पहाड़ी से हथियारों का भारी जखीरा बरामद
और भी पढ़ें
- दीपावली पर घर में जरूर रखें ये 12 चीजें, धन पोटली से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
एसएसपी ने प्रत्याशियों से अपील की है कि वे चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार के उकसावे, भड़काऊ भाषण, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी से बचें। उन्होंने कहा कि चुनावी सभा, जुलूस या रोड शो आयोजित करने से पहले प्रशासन से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा और निर्धारित रूट व समय का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
धनबाद पुलिस ने चुनाव के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को भी तेज कर दिया है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) समेत सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर विशेष टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं। चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने, फर्जी वीडियो या एडिटेड फोटो प्रसारित करने तथा भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा, वहीं व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पेज के एडमिन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यदि किसी ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित होती है और एडमिन उसे रोकने या हटाने की कार्रवाई नहीं करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कदम उठाए जायेंगे।
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात
एसएसपी ने बताया कि जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है। वहां अतिरिक्त पुलिस बल, सशस्त्र बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील
एसएसपी प्रभात कुमार ने नागरिकों और मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और निर्भीक होकर मतदान करें। यदि किसी प्रकार की धमकी, दबाव, लालच या चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध पोस्ट, वीडियो या मैसेज की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8210840901 पर दी जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों का सहयोग ही शांतिपूर्ण चुनाव की सबसे बड़ी गारंटी है।