हजारीबाग (Threesocieties.com Desk)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में शनिवार को दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने डेली मार्केट के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर धावा बोलकर करीब 22 से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लूट लिए। लूट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: झारखंड: मैरिज एनिवर्सरी पर रजरप्पा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, मां छिन्नमस्तिका से मांगी राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
और भी पढ़ें
- 13 लाख का इनामी माओवादी संजय यादव महाराष्ट्र से गिरफ्तार, 53 मामलों में था वांटेड
- अनंत सिंह ने स्पीकर प्रेम कुमार को दिया बेटी की शादी का न्योता, विधायकी पर संकट
- अनंत सिंह के दोस्त पप्पू सलमान कौन हैं? 30 साल पुरानी यारी की दिलचस्प कहानी
- फरीदाबाद में टेक महिंद्रा COO की हत्या, पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने मारीं 9 गोलियां
तीन अपराधियों ने बाइक से पहुंचकर दिया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर करीब 11:30 बजे ज्वेलरी शोरूम पहुंचे और दुकानदार प्रभु सोनी को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने 4–5 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गये।
फायरिंग में एक व्यक्ति घायल
फायरिंग की चपेट में आकर सुधीर सोनी नामक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई। घायल को तुरंत बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस ने शुरू की छापेमारी
घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।