- शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई सीट पर अब 11 नवंबर को मतदान होगा
- सभी दलों ने तेज की चुनावी तैयारियां
- आदर्श आचार संहिता लागू
रांची। भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।आयोग के मुताबिक, घाटशिला उपचुनाव के लिए 11 नवंबर (मंगलवार) को मतदान होगा और 14 नवंबर (शुक्रवार) को मतगणना की जाएगी। यह सीट झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के 15 अगस्त को निधन होने के कारण खाली हुई थी।
यह भी पढ़ें:Bihar Election 2025: 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को रिजल्ट
और भी पढ़ें
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
मुख्य बिंदु
उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी।
21 अक्टूबर तक नामांकन, 24 अक्टूबर तक नाम वापसी।
11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को मतगणना।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट।
सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी होगी।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट
घाटशिला विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, 13 अक्टूबर (सोमवार) को अधिसूचना जारी होगी और इसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।21 अक्टूबर (मंगलवार) तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 22 अक्टूबर (बुधवार) को नामांकन पत्रों की जांच होगी।24 अक्टूबर (शुक्रवार) तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।
अब तक नहीं हुआ उम्मीदवारों का ऐलान
अब तक किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि झामुमो (JMM) की ओर से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं, भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को संभावित दावेदार माना जा रहा है।
EVM पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें होंगी शामिल
इस बार घाटशिला उपचुनाव में कई नई व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगायी जायेंगी, ताकि मतदाताओं को पहचानने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा, सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग से लाइव निगरानी भी की जायेगी।