गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में पपरवाटांड़ स्थित नये पुलिस लाइन में रविवार की रात को पुलिस परिवार की ओर से डीएसपी संजय राणा का सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गिरिडीह हेडक्वार्टर डीएसपी संजय राणा के रिटायर होने पर आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा के अलावा कई अफसर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: जमशेदपुर में नौ पुलिस इंस्पेक्टर इधर-उधर, कई थानेदारों का ट्रांसफर
और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें
मौके सभी अफसरों ने रिटायर हुए डीएसपी संजय राणा के मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके कार्यकाल में किये गये कार्यों की प्रशंसा की। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गाना गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।समारोह में गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डीएसपी संजय राणा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्हें अपना गुरु बताया। रिटायर डीएसपी संजय राणा को पुलिस डिपार्टमेंट से मिलने वाले सभी मैडल प्राप्त हुए है। एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि 1989 बैच के पुलिस सब इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने संजय राणा अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते रहे हैं।
बतौर सब इंस्पेक्टर संजय राणा प्रोवेशन से लेकर धनबाद में सात साल के दौरान तोपचांची व टुंडी थाना प्रभारी रहे। योगदान देने के बाद 1998 से लेकर 2021 तक उन्होंने झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में पुलिस ट्रेनिंग को नयी दिशा दी। उन्होंने इन्विस्टीगेशन से संबंधित कई स्पेशल कोर्स में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गीत और शायरी लिखना उनका शौक रहा। झारखंड पुलिस अकादमी में श्री राणा वर्ष 2008 से विधि विज्ञान, अनुसंधान, विस्फोटक इत्यादि का प्रशिक्षण अवर निरीक्षक से लेकर पुलिस उपाधीक्षक, आइपीएस को देते रहे। संजय राणा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, मुख्यमंत्री झारखंड पुलिस पदक, झारखंड राज्यपाल पदक, यूनियन होम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन ट्रेनिंग एवं डीजी डिस्क से भी सम्मानित हो चुके हैं।
समारोह में ट्रेनी आइएएस दीपेश कुमारी, एसडीएम विशालदीप खलको, गिरिडीह सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, टाउन थाना के प्रभारी थानेदार भिखारी राम, महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी, पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह समेत तमाम पुलिस अफसर उपस्थित थे।