धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के भूली ओपी एरिया के आजादनगर स्थित जिया साइबर कैफे संचालक परवेज पर मंगलवार को दिनदहाड़े आर्म्स सै लेश दो क्रिमिनलों ने फायरिंग किया। फायरिंग के बाद दोनों भाग निकले। इस फायरिंग में कैफे संचालक बाल बाल बच गया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand:झारखंड के CM हेमंत सोरेन को ईडी ने जारी किया नोटिस, जमीन घोटाले में 14 अगस्त को होगी पूछताछ

और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
फायरिंग घटना से एरिया में दहशत है। घटना की जानकारी पा कर भूली ओपी और बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कैफे संचालक से घटना की जानकारी ली। पुलिस क्रिमिनलों की पहचान के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है।सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कई अनजान चेहरे की पहचान कर रही है। फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवक गोली चलाते दिख रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा।DSP अरविंद सिन्हा का कहना है कि प्रिंस खान, गोपी खान समेत दो अननोन के खिलाफ एफआइआर दर्हैज की जायेगी। प्रिंस के किसी भी गुर्गे को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस सभी को अरेस्ट कर जेल भेजेगी।
तीन लाख रुपये की मांगी जा रही थी रंगदारी
वासेपुर गुलजार बाग में रहने वाले परवेज आलम ने अपने घर के बगल में जमीन खरीदी है। परवेज का कहना है कि इसके एवज में दोनों तीन लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं, मगर मैंने इन्कार कर दिया था। पिछले कई माह से प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान का फोन आ रहा था।इनके गुर्गा भी फोन कहते थे कि तीन लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। विगत 15 दिन पहले भी एक व्यक्ति ने प्रिंस व गोपी के नाम पर फोन कर धमकी दी थी। दुकान में मंगलवार की दोपहर कस्टमर अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो नाकाबपोश दुकान के सामने आकर पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहली फायरिंग होते ही हम लोग नीचे छिप गये। इस दौरान लगातार तीन राउंड फायरिंग की गयी। दो गोली काउंटर में लगी जबकि एक गोली हवा में चलायी गयी। इसके बाद फायरिंग करने वाले भाग निकले। हम लोग बहुत देर तक दुकान में छिपे रहे, जब आसपास के लोग आये तो बाहर निकले और पुलिस को जानकारी दी।