धनबाद। आईआईटी आईएसएम धनबाद के 2022 बैच के स्टूडेंट्स को 26 लाख रुपए सालाना से लेकर 54.57 लाख रुपये सालाना पे पैकेज का ऑफर पीपीओ (प्री प्लेसमेंट ऑफर) के माध्यम से मिला है।
गूगल ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट व डुएल डिग्री कंप्यूटर साइंस के एक स्टूडेंट को ऑफ कैंपस में 54.57 लाख रुपये पैकेज का जॉब ऑफर किया है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट 45.03 लाख रुपये का ऑफर किया है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट 10 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर कर चुकी है। अब यह संख्या 11 हो गई है।
फ्लिपकार्ट ने IIT ISM  के चार स्टूडेंट्सको 26.57 लाख रुपए का पैकेज के साथ पीपीओ दिया है। इनमें तीन स्टूडेंट्स कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व एक स्टूडेंट ईसीई ब्रांच के हैं। लिडो लर्निंग ने भी कंप्यूटर साइंस के एक स्टूडेंट को ऑफ कैंपस के माध्यम से पीपीओ देने की घोषणा की है। अब तक विभिन्न कंपनियों ने 60 से अधिक स्टूडेंट्स को पीपीओ ऑफर किया है।

प्लेसमेंट में प्लेसमेंटर करेगा मदद

आईआईटी आईएसएम के फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को अच्छी कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट व पैकेज मिल सके इसलिए सीनियर व अन्य छात्रों की मदद से प्लेसमेंटर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को पसंदीदा कंपनियों के बारे में, चयन प्रक्रिया समेत अन्य जानकारी दी जायेगी। ताकि मौका पड़ने पर कोई भी स्टूडेंट्स गलती नहीं करें।