धनबाद। निरसा पुलिस स्टेशन एरिया के निरसा चौक एनएच-2 पर पर बुधवार की शाम गैस टैंकर ने बाइक सवार दंपती दुलाल गोराई व चाइना गोराई को धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में दंपत्ति की पांच साल बच्ची अन्नु घायल हो गई।

एक्सीडेंट के बाद लगभग दो घंटे तक एनएच-2 पर दिल्ली लेन का आवागमन बाधित रहा। लोकल लोगों ने निरसा चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं रहने पर जमकर हंगामा किया। निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
पश्चिम बंगाल के कुल्टी गांगुटिया निवासी दुलाल गोराई बाइक (डबल्यूबी 38 एएच - 9445) से अपनी वाइफ चाइना गोराई व बेटी अन्नु गोराई (पांच) को लेकर निरसा बेलकुट्टी गांव रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। निरसा चौक पर पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने बाइक को धक्का मार दिया। बाइक पर सवार दुलाल गोराई व चाइना गिर गयी। दोनों के ऊपर टैंकर का चक्का चढ़ने से मौत हो गयी। वहीं बेटी रोड किनारे फेंका गयी। दुलाल को बाइक समेत टैंकर घसीटते हुए लगभद 50 फीट आगे तक ले गया। वाइफ-हसबैंड का सिर बुरी तरह कुचल गया था। महिला का एक हाथ शरीर से अलग हो गया था।