- 60 परसेंट टेंडर मैनेज, शेष में कंट्रेक्टर्स में नहीं बनी सहमति
धनबाद। धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन (DMC) एरिया में रोड व नाली के लिए 15.32 करोड़ के टेंडर में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। टेंडर डलाने व न डालने के विवाद में कई बार कंट्रेक्टर्स के बीच झड़प व तू-तू, मैं-मैं होता रहा। DMC टेंडर के दौरान पुलिस बल नहीं रहने से कंट्रेक्टर्स की जमकर मनमानी चली।
64 ग्रुप के टेंडर में 164 ने टेंडर डाला
टेंडर में सिंह मेंशन, रघुकूल के बाद वासेपुर के ग्रुप की इंट्री से डीएमसी में समीकरण बदल गया है। एक्स पार्षद रुस्तम अंसारी का बेटा बंटी अंसारी अपने लाव लश्कर के साथ डीएमसी पहुंचा था।डीएमसी के मेन गेट पर एक कंट्रेक्टर लिस्ट लेकर बैठा था। वहां से गुजरने वालों से पूछा जाता था कि किस ग्रुप में टेंडर डाल रहे हो. बिना जवाब दिये आगे जाने की अनुमति नहीं थी। शिड्यूल रेट पर टेंडर डालने को लेकर सोमवार को हुई सहमति में जिनका-जिनका नाम लॉटरी में था, उसे ही टेंडर डालने की इजाजत दी जाती थी। हालांकि दिन दो बजे के बाद कंट्रेक्टर्स का धैर्य जबाव दे दिया और जिसे जिस ग्रुप में इच्छा हुई वहां टेंडर डाला। शिड्यूल रेट पर टेंडर डालने के लिए कल कंट्रेक्टर्स की सुग्रीव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक तय हुआ था कि जिसका नाम लॉटरी में निकलेगा, वह कंट्रेक्टर ही शिड्यूल दर पर टेंडर डालेगा।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
मैनेज नहीं होने वालों को मैडम से बात करायी जाती रही
डीएमसी के टेंडर में पहली बार बड़े जनप्रतिनिधियों ने भी दिलचस्पी दिखायी। लगातार उनके फोन लगातार आ रहे थे। जो कंट्रेक्टर मैनेज नहीं हो रहे थे, उसे मैडम से बात करायी जाती थी।कुछ दबंग जनप्रतिनिधि अपने घर से ही टेंडर मैनेज में लगे थे। हालांकि 40 परसेंट टेंडर मैनेज नहीं हो पाया।