- राजीव कुमार की सेवानिवृत्ति से ठीक पहले ममता सरकार का बड़ा फैसला
- मनोज वर्मा हटे, सुप्रतिम सरकार बने कोलकाता के नए पुलिस आयुक्त
- कानून-व्यवस्था से लेकर एसटीएफ तक वरिष्ठ IPS अधिकारियों की अदला-बदली
कोलकाता(Threesocieties.com Desk )। आगामी विधानसभा चुनाव और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार की सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने शीर्ष पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार देर रात जारी आदेश में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।
यह भी पढ़ें: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में सीएम नीतीश ने CBI जांच की सिफारिश, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भरोसेमंद माने जाने वाले आईपीएस राजीव कुमार की जगह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को पश्चिम बंगाल का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया है। पीयूष पांडे फिलहाल मुख्यमंत्री के सुरक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
डीजीपी नियुक्ति को लेकर विशेष आदेश
अस्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे कानूनी और प्रशासनिक गतिरोध के बीच राज्य सरकार ने विशेष आदेश जारी कर पीयूष पांडे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजीव कुमार 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कोलकाता पुलिस में बड़ा बदलाव
राज्य सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मनोज वर्मा को कोलकाता पुलिस आयुक्त (सीपी) के पद से हटा दिया गया है। सुप्रतिम सरकार, जो अब तक दक्षिण बंगाल के एडीजी थे, को कोलकाता का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मनोज वर्मा को पीयूष पांडे की जगह मुख्यमंत्री का सुरक्षा निदेशक नियुक्त किया गया है।
कानून-व्यवस्था और STF में फेरबदल
विनीत गोयल को राज्य का नया एडीजी (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। जावेद शमीम को एडीजी (कानून-व्यवस्था) के पद से हटाकर एसटीएफ का एडीजी नियुक्त किया गया है।
कमिश्नरेट स्तर पर तबादले
विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के आसपास के पुलिस कमिश्नरेट्स में भी बड़ा फेरबदल किया गया है—
प्रवीण कुमार त्रिपाठी → बैरकपुर के नए सीपी
आकाश मेघारिया → हावड़ा के नए सीपी
मुरलीधर शर्मा → विधाननगर कमिश्नरेट के सीपी
मुकेश → मुर्शिदाबाद रेंज के आईजी
अमित पी ज्वालगी → बर्धमान रेंज के आईजी
कोटेश्वर राव → चंदननगर के नए सीपी
अन्य अहम नियुक्तियां
विनीत गोयल को एडीजी (कानून-व्यवस्था) के साथ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार
जावेद शमीम को एसटीएफ के साथ खुफिया शाखा का अतिरिक्त प्रभार
अजय मुकुंद रानाडे → एडीजी, दूरसंचार
विशाल गर्ग → पदोन्नति के बाद एडीजी, साइबर सेल
अनुज शर्मा → महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं
नटराजन रमेश बाबू → होमगार्ड प्रमुख
चुनाव से पहले सख्ती का संकेत
राज्य सरकार का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।