धनबाद (Threesocieties.com Desk): कोयला उत्पादन, खदानों की सुरक्षा व्यवस्था और कोयले की गुणवत्ता में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) में प्रबंधन और इंजीनियरों के संगठन All India Diploma Engineers and Officials Association (AIDEOA) के बीच अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कंपनी के भविष्य के उत्पादन लक्ष्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर गंभीर मंथन हुआ।
यह भी पढ़ें: जंग के साए में भारत को बड़ी राहत: 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘शिवालिक’
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
CMD की अनुपस्थिति में तकनीकी निदेशक ने की बैठक
AIDEOA के प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी हित से जुड़े पांच सूत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) से बैठक का अनुरोध किया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार CMD के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन आकस्मिक कारणों से उनके धनबाद से बाहर रहने के कारण यह बैठक नहीं हो सकी। इसके बाद बीसीसीएल के निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा की और संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना।
उत्पादन और सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति
बैठक में मुख्य रूप से कंपनी के कोयला उत्पादन बढ़ाने, खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कोयले की गुणवत्ता सुधारने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। निदेशक (तकनीकी) संजय कुमार सिंह ने कहा कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के AIDEOA पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जमीनी अनुभव और तकनीकी सुझावों के आधार पर कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार किए जा सकें।
कंपनी हित में हर सहयोग का भरोसा
इस दौरान AIDEOA के महामंत्री कुश कुमार सिंह ने संगठन की ओर से प्रबंधन को आश्वस्त किया कि संगठन हमेशा कंपनी के हित में काम करता रहा है और आगे भी हर परिस्थिति में कंपनी के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा निर्धारित उत्पादन और डिस्पैच लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन के सभी सदस्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ सहयोग देंगे।
बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संगठन की ओर से विजय यादव, वाई.के. सिंह, रवि ओंकार, अरुण दुबे, उमाकांत राय, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, अमित झा, अमित नारायण, अमित कुमार सिंह, बीगू साव, बालेश्वर पंडित, रंजय सिंह, गोपाल गोराई और धनंजय कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा
बैठक के दौरान संगठन और प्रबंधन के बीच सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने बीसीसीएल के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति जताई।AIDEOA ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रबंधन और तकनीकी कर्मियों के संयुक्त प्रयास से कंपनी में उत्पादन, सुरक्षा और गुणवत्ता के क्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।