झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 40 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, कई जिलों में नई तैनाती, 26 आवेदन खारिज
झारखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्यभर में 40 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर। शिकायत कोषांग की अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया। जानें किस अधिकारी को कहां मिली नई पोस्टिंग।
- राज्य पुलिस स्थापना पर्षदकी बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय का आदेश जारी
- धनबाद-रांची समेत कई जिलों के पुलिस इंस्पेक्टर बदले
रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में तैनात 66 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह निर्णय राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक में लिए गए फैसले और शिकायत कोषांग की अनुशंसा के आधार पर लिया गया।
यह भी पढ़ें: धनबाद:बीसीसीएल में उत्पादन बढ़ाने और खदान सुरक्षा पर बड़ा मंथन, AIDEOA–प्रबंधन बैठक में बने सुधार के रोडमैप

सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक कई जिलों और इकाइयों में तैनात पुलिस इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल में धनबाद, रांची, बोकारो, चतरा, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, दुमका और पाकुड़ समेत कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख तबादले और नई तैनाती
जारी सूची के अनुसार कई अहम अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा गया है।
रविकांत प्रसाद – धनबाद जिला से जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट
नितिन कुमार सिंह – सरायकेला जिला से रांची जिला
सत्येंद्र कुमार सिंह – चतरा जिला से CTC मुसाबनी
रणधीर कुमार – लातेहार जिला से CTC मुसाबनी
फगुनी पासवान – CID रांची से जमशेदपुर जिला
बबलू कुमार – पाकुड़ जिला से धनबाद जिला
दिनेश कुमार सिंह – J.J. रांची से बोकारो जिला
नित्यानंद महतो – CID से बोकारो जिला
ममता कुमारी – गिरिडीह जिला से बोकारो जिला
सनोज कुमार चौधरी – चतरा जिला से रांची जिला
रणविजय शर्मा – रांची जिला से CTC मुसाबनी
अशोक राम – JPA हजारीबाग से दुमका जिला
प्रमोद कुमार सिंह – रामगढ़ जिला से जंगल वारफेयर स्कूल, नेतरहाट
रवि कुमार सिंह – रांची से सरायकेला-खरसावां जिला

शिकायत कोषांग की बैठक में हुआ फैसला
पुलिस मुख्यालय के अनुसार कई पुलिस इंस्पेक्टरों ने अपनी पोस्टिंग बदलने के लिए आवेदन दिया था। इन आवेदनों पर 16 मार्च 2026 को आयोजित शिकायत कोषांग की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद राज्य पुलिस स्थापना पर्षद ने अपनी अनुशंसा दी, जिसके आधार पर कुल 40 पुलिस इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 26 पुलिस इंस्पेक्टरों का मनचाही पोस्टिंग के लिए दिये गये आवेदन अस्वीकृत कर दिए गए हैं।
कई जिलों में पुलिस व्यवस्था पर पड़ेगा असर
इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले का असर राज्य के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था पर पड़ेगा। खासकर रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर जैसे बड़े जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस प्रशासन में नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक जरूरत, पारदर्शिता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।






