धनबाद निकाय चुनाव 2026: महापौर पद के लिए इंदु देवी व अखिलेश्वर महतो ने किया नामांकन

धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026 में महापौर पद के लिए अखिलेश्वर महतो और इंदु देवी ने नामांकन दाखिल किया। पहले दिन 7 नामांकन पत्रों की बिक्री, चुनावी सरगर्मी तेज।

धनबाद निकाय चुनाव 2026: महापौर पद के लिए इंदु देवी व अखिलेश्वर महतो ने किया नामांकन
इंदु देवी ने नामांकन दाखिल किया।

Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद नगर निगम क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महापौर पद के लिए आज दो प्रत्याशियों — अखिलेश्वर महतो और  इंदु देवी — ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के साथ ही धनबाद में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। इससे पहले गुरुवार को मेयर पद के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें: Gangs of Wasseypur: प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की पहल तेज, CBI निदेशक ने झारखंड पुलिस को लिखा पत्र

दोनों प्रत्याशियों ने महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 नामांकन पत्रों की बिक्री का पूरा ब्यौरा

नगर निकाय चुनाव के तहत 30 जनवरी 2026 को धनबाद नगर निगम क्षेत्र में—

महापौर पद के लिए कुल 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई

महापौर पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 4 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई

हालांकि, आज के दिन चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद, वार्ड पार्षद (चिरकुंडा) तथा  धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद पद
के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

वार्डवार नामांकन पत्रों की बिक्री

धनबाद नगर निगम क्षेत्र में वार्डों के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री इस प्रकार रही—

वार्ड 1 से 5: 14

वार्ड 6 से 10: 7

वार्ड 11 से 15: 9

वार्ड 16 से 20: 7

वार्ड 21 से 25: 10

वार्ड 26 से 30: 8

वार्ड 31 से 35: 9

वार्ड 36 से 40: 5

वार्ड 41 से 45: 11

वार्ड 46 से 50: 6

वार्ड 51 से 55: 17