Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर टाउन में में लव, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती को अपने लव के जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बनाने के दौरान का मोबाइल पर वीडियो भी मोबाइल पर बना लड़की से ब्लैकमेलिंग कर 21 लाख रुपये वसूल लिया। मामले में सरकंडा पुलिस स्टेशन में FIR  दर्ज किया गया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: नौ IPS का ट्रांसफर, किशोर कौशल को रांची व प्रभात कुमार जमशेदपुर SSP बनाया गया

टीआई उत्तम साहू ने बताया कि सरकंडा निवासी 22 साल युवती ने ओम प्रकाश दूबे के खिलाफ रेप व ब्लैकमेलिंग की FIR दर्ज करायी है। पुलिस कंपलेन में युवती ने बताया कि कॉलेज में उसकी पहचान 2019 में ओमप्रकाश दुबे से हुई। ओम प्रकाश ने उसे सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के घर बुलाकरशादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। मई महीने में युवक ने युवती को अपनी मां से मिलाने घर बुलाया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई है। युवक ने अपने घर में युवती से शारीरिक संबंध बनाया। मोबाइल को छिपाकर रख दिया जिससे पूरा वीडियो बना लिया। 

युवक ने वीडियो दिखाकर 25 लाख रुपये मांगे
पुलिस ने बताया कि युवती को वीडियो बनाने की जानकरी नहीं थी। कुछ समय बादको युवक ने वीडियो दिखाकर 25 लाख रुपये की डिमांड की। रुपये नहीं देने पर उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। भय से युवती ने घर में रखे 21 लाख रुपये युवक को दे दिए। युवती के पिता ने जरुरत पड़ने पर अपनी बेटी से रुपये मांगे, तब इस मामले का खुलासा हुआ। युवती ने अपने पिता के साथ सरकंडा पुलिस स्टेशनपहुंचकर मामले में FIR दर्ज कराई है। 

ब्लैकमेलिंग के रुपये से खरीदी बाइक व कार
पुलिस को युवती ने बताया कि रुपये देने के बाद युवक ने तीन3 लाख से अधिक रुपये की एक बाइक खरीदी है। उसने अपनी मां के लिए एक लक्जरी कार भी ली है। शेष रकम को वह घूम-फिरने में खर्च कर रहा था। युवती ने बताया कि युवक उसे और रकम देने दबाव बना रहा है। बताया जाता है कि युवती के पास पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर मिले 21 लाख रुपये को रखवाया था। पिता ने अपनी बेटी को रुपये को सुरक्षित रखने दिया था। प्रेमी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देने से उसने सारी रकम युवक को दे दिया।