नई दिल्ली। बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने कैश फॉर क्वैरी मामले में एक बार फिर टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा पर तंज कसा है। निशिकांत ने महुआ मोइत्रा को 'दुबई दीदी' संबोधित किया है। बीजेपी एमपी अपने एक्स हैंडल पर लिखा,आरोपी एमपी के उपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा भी नाम एथिक्स कमेटी के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है।
यह भी पढ़ें:Uttar Pradesh: Mukhtar Ansari को 10 साल की सजा, पांच लाख का जुर्माना
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL की नई वेबसाइट लॉन्च, अब मिलेगा बेहतर और सुरक्षित डिजिटल अनुभव
- धनबाद : खटाल हटाने के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, 4 नवंबर को पहुंचेंगे MP पप्पू यादव
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
- कार्तिक मास 27 अक्टूबर से शुरू, दीपावली-छठ समेत इन पर्वों की देखें पूरी लिस्ट
दुबई दीदी ने कुछ लोगों को Cross examination के लिए कहा,लोकसभा के नियमों ख़ासकर कौल-शकधर किताब के पेज 246 के तहत Witness कोर्ट,कचहरी,हल्ला गुल्ला से protected है । खाता ना बही दुबई दीदी जो कहे वही सही। जबाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए,यहॉ तो अखाड़ा की तैयारी है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 27, 2023
निशिकांत ने हैरानी जताते हुए कहा, मोहतरमा ने मेरा 'दुबे' नाम बदलकर अपने मानसिक स्थिति का वर्णन कर दिया है। 'दुबई दीदी' ने कुछ लोगों को बहस के लिए कहा। लोकसभा के नियमों खासकर कौल-शकधर किताब के पेज 246 के तहत गवाह कोर्ट, कचहरी, हल्ला गुल्ला से सुरक्षित है। खाता न बही दुबई दीदी जो कहे वही सही। जवाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए, यहां तो अखाड़ा की तैयारी है।
आरोपी सांसद के उपर दुबई का इतना नशा है कि मेरा भी नाम Ethics कमिटि के चेयरमैन को लिखे पत्र में दुबई कर दिया है,मोहतरमा ने मेरा दुबे नाम बदलकर अपने मानसिक स्थिति का वर्णन कर दिया है,हाय रे क़िस्मत? pic.twitter.com/i0iW8NthtN
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 27, 2023
महुआ मोइत्रा ने बिजनसमैन दर्शन हीरानंदानी की ओर से एफिडेविट में किये गये दावों को लेकर कहा था कि वह चाहती हैं कि एथिक्स कमेटी उनका आमना-सामना कराये। हीरानंदानी ने दावा किया था कि हीरानंदानी ने दावा किया था कि उनकी महुआ से दिल्ली, मुंबई और दुबई तक में मुलाकात हुई थी। उन्होंने अडानी पर सवाल पूछने के लिए मोइत्रा को गिफ्ट और कैश दिये थे। उनकी डिटेल लेकर सवाल भी अपलोड किए थे। इसी को लेकर मोइत्रा ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा था कि मैं चाहती हूं कि हीरानंदानी सेआमना-सामना कराया जाए, यह मेरा अधिकार है। मैं उनसे कुछ जरूरी सवाल पूछूंगी।
जब संसद का mail id या member portal किसी सांसद को मिलता है तो हम NIC के साथ एक करार करते हैं,जिसका पहला ही बिंदु यह है कि इस mail id,password को गोपनीय रखा जाएगा किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा । मैंने तो सोच समझकर इस करार पर हस्ताक्षर किया । डिग्री वाली ने पढ़ा कि नहीं या चंद…
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) October 27, 2023
निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा है कि एथिक्स कमेटी कोई अखाड़ा नहीं है। निशिकांत दुबे ने लिखा, 'दुबई दीदी ने कुछ लोगों को Cross examination के लिए कहा है। लोकसभा के नियमों के तहत एथिक्स कमेटी कोर्ट,कचहरी,हल्ला गुल्गुला से परे है। खाता ना बही दुबई दीदी जो कहे वही सही। जबाब राष्ट्रीय सुरक्षा व भ्रष्टाचार का चाहिए,यहां तो अखाड़ा की तैयारी है।'