पटना। बिहार BJP में विपक्ष के नेता को चुनने ka लेकर आज सुबह 11 बजे ही बैठकों का दौर शुरू हुआ लेकिन शाम तक कोई निर्णय नहीं हो सका। अब फिलहाल नया नेता चुनने की कवायद रोक दी गई है। अब बुधवार को पुरानी व्यवस्था पर ही विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही होगी।
यह भी पढ़ें:बिहार: नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
भेजे गये थे आठ एमएलए के नाम
अलग-अलग जातियों से बीजेपी के आठ एमएलए का नाम प्रतिपक्ष के नेता के लिए आलाकमान को भेजे गये थे। इन्हीं आठ नेताओं में से एक को प्रतिपक्ष का नेता बनाया जायेगा। विधानसभा में ऐसे विधायक को प्रतिपक्ष का नेता बनाया जाएगा, जो सत्तारूढ़ दल को हर मोर्चे पर घेर सके। उन्हें बराबरी का जवाब दे सके। इनमें से पहले नंबर पर एक्स डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद चल रहे हैं। संभावना है कि बीजेपी इनके नाम की घोषणा कर दें।अन्य नामों में संजीव चौरसिया, विजय कुमार सिन्हा, जीवेश मिश्रा, राणा रणधीर सिंह, नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, संजय सरावगी इन सभी का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए गया था।
विधान परिषद के लिए तीन एमएलसी के नाम आगे
बिहार विधान परिषद के लिए बीजेपी ने 3 नाम को आलाकमान को भेजा है। इनमें मंगल पांडे, सम्राट चौधरी और नवल किशोर यादव है। इन तीनों में से किसी एक को विधान परिषद में प्रतिपक्ष का नेता बनाया जायेगा।