पटना। बिहार कीराजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर सोमवार को एक टीईटी अभ्यर्थी द्वारा हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करने के दौरान एडीएम द्वारा हुई पिटाई की जांच शुरू कर दी गई है। डीडीसी की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय कमेटी ने घटना के दूसरे दिन मंगलवार को डाक बंगला पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट का बयान दर्ज किये। वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:बिहार: BJP की बैठक में नहीं हुआ नेता प्रतिपक्ष का फैसला, पुरानी व्यवस्था पर ही होगी सदन की कार्यवाही
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
जांच कमेटी ने आरोपित एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) से भी उनका पक्ष लिया है। अधिकारियों का कहना है कि डाकबंगला पर प्रदर्शन के दौरान टीईटी अभ्यर्थियों ने पहले एडीएम के साथ धक्का-मुक्की की उसके बाद एडीएम क्रोधित होकर उस युवक की पिटाई करने लगे। एडीएम का यह तर्क कितना सही है इसके सत्यापन के लिए डाकबंगला पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है।
जांच कमेटी ने डाक बंगला चौराहे पर तैनात जिला नियंत्रण कक्ष अनुमंडल कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट के कुछ मजिस्ट्रेट का बयान लिया गया। डीडीसी तने सुल्तानिया ने बताया कि जांच चल रही है। जांच बुधवार को पूरी हो जायेगी। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जायेगी।
डाकबंगला पर टीईटी अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान दरभंगा के एक युवक की एडीएम ने इतनी पिटाई कर दी थी कि वह बुरी तरह से घायल हो गया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही एडीएम पर कार्रवाई का फैसला लिया जायेगा।