Advertisement

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में एक्स मिनिस्टर सह रूपौली एमएलए बीमा भारती के हसबैंड अवधेश मंडल अपनी दबंगई से एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। पूर्व में कई बार विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाले अवधेश मंडल पर इस बार भवानीपुर बाजार में एक धर्मकांटा मालिक व उनके पुत्र की सरेआम पिटाई का आरोप लगा है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: भोजपुर में शादी से एक दिन पहले पीट-पीटकर दूल्हे की मर्डर, चाचा और भाइयों पर है आरोप
पिटाई मामले की लिखित कंपलेन पुलिस तक पहुंची है। पुलिस मामले की जांच के बाद एफआइआर दर्ज की करने की बात कही है। जख्मी पिता-पुत्र ने पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर एफआइाआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता माधव महतो व पुत्र पंकज कुमार उर्फ रिक्की ने कार्रवाई नहीं होने पर जान पर खतरा बताया है।

पुलिस को दिये गये आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अवधेश मंडल हरवे हथियार से लेस तकरीबन 40-50 लोगों के साथ उनके धर्मकांटा पर आये। और कांटा करा रहे उनके पुत्र को गाली-गलौज करने लगे।सभी से जान लेने की नियत से डंडे व हथियार के बट आदि से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका पुत्र जख्मी हो गया। शोर सुन जब वे अपने पुत्र को बचाने पहुंचे तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। हाथ भी तोड़ दिया। दोनों का उपचार भवानीपुर पीएचसी में हुआ है।
धर्मकांटा मालिक का जख्मी पुत्र पंकज कुमार उर्फ रिक्की ने कहा है कि एक्स मिनिस्टर के हसबैंड अवधेश मंडल व उनके साथ आये बदमाशों ने मेरी व मेरे पिता की पिटाई  की है। सभी आरोपित आर्म्स से लेस थे। कुछ ने हाथ में डंडे आदि भी लिये हुए थे। उन लोगों ने जाते-जाते दो दिन दिनों में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की बात कही है। धर्मकांटा में मेरे एक पार्टनर को खोजने सभी यहां पहुंचे थे।