पटना। बिहार के जेडीयू MLC राधाचरण शाह उर्फ राधाचरण सेठ के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडीएक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एमएलसी राधा चरण साह द्वारा अर्जित 26.19 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: चंपई सोरेन सरकार ने हासिल किया बहुमत, विश्वास मत के पक्ष में 47 व विरोध में 29 वोट पड़े
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
ईडी 13 सितंबर को ईडी ने राधाचरण साह को आरा के फार्म हाउस से पूछताछ के बाद अरेस्ट कर पटना ले गई थी। इसके बाद उन्हें बेउर जेल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में उनके पुत्र कन्हैया प्रसाद की भी गिरफ्तारी हुई थी। कन्हैया का नाम भी बालू सिंडिकेट में शामिल है। अपने पिता यानी राधाचरण सेठ के कारोबार में उनकी मदद करते हैं। इनका सीधा संबंध बिहार के बड़े बालू कारोबारी समूह ब्राडसन के साथ है।
बिहार में फैले बालू के सिंडिकेट को लेकर ईडी ने राधाचरण के करीबियों पर भी शिकंजा कसा था।बालू सिंडिकेट में शामिल आदित्य मल्टीकॉम के दो बिजनसमैन जगनारायण सिंह और सतीश कुमार के साथ-साथ सुरेंद्र जिंदल भी को भी ईडी अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है।