गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कूल्हे का ट्रांसप्लांट कराने वाली 80 साल की महिला पैसेंजर का कपड़े उतरवाकर उसकी तलाशी करने के आरोप में CISF ने अपनी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।वृद्ध महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पुहंची थी। उसे दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी।
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
महिला की बेटी ट्वीट कर किया था कंपलेन
सीआईएसएफ गुवाहाटी एयरपोर्ट समेत सहित देश के 64 अन्य असैन्य हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। बल ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, 'जरूरतमंद यात्रियों की सुरक्षा और गरिमा साथ-साथ है। सीआईएसएफ ने पहले ही गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच शुरू कर दी है।' 'संबंधित कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। सीआईएसएफ के डीआइजी ने पैसेंजर से बात की है।' नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिकायत पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह भी इस मामले को देख रहे हैं।' सीआईएसएफ ने महिला की बेटी डॉली किकोन को पोस्ट में टैग (नाम का उल्लेख) किया जिन्होंने ट्विटर के जरिए शिकायत की थी। सीआइएसएफ तथा असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा व अन्य को टैग किया था।
किकोन ने ट्वीट किया था, 'सीआईएसएफ मुख्यालय मेरी 80 वर्षीय मां की गुवाहाटी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ सुरक्षा जांच के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया। सुरक्षाकर्मी उनके टाइटेनियम कूल्हा प्रतिरोपण का सबूत चाहते थे और उन्होंने उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। क्या इस तरह से वरिष्ठ नागरिकों के साथ व्यवहार हम करते हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'यह घृणित है। मेरी 80 साल की दिव्यांग मां को अपने अधोवस्त्र उतारने और निवस्त्र होने पर मजबूर किया गया गया। क्यों? क्यों?'
सीआईएसएफ कांस्टेबल ने निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया
सीआईएसएफ के अफसरों ने बताया कि संबंधित सुरक्षाकर्मी ने महिला को शरीर के निचले हिस्से के कपड़े को उतारने को कहा क्योंकि मेटल डिटेक्टर ने बीप की आवाज कर धातु होने का संकेत दिया। उन्होंने बताया, 'शुरुआती जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने ऐसी परिस्थिति के निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया।'धातु होने का संकेत मिलने के बाद उन्होंने महिला यात्री की तलाशी देने और कूल्हे के प्रतिरोपण का हिस्सा दिखाने को कहा ताकि वह महिला के दावे की पुष्टि कर सके कि उनकी सर्जरी हुई है।'उन्होंने कहा कि हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि स्टाफ ने पैसेंजर के साथ क्या सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया या कोई और खामी रही। अफसरों ने बताया कि सीआईएसएफ के कंट्रोल रूम में एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई। पाया गया कि महिला दो मिनट के भीतर जांच करा बाहर निकल आई।