नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा इस बार अपने ट्विटर पर एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो शेयर करते हुए एमबीए के स्टूडेंट्स को उससे कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट सीखने की सलाह दे डाली है। महिंद्रा ने इस ऑटो ड्राइवर को 'मैनेजमेंट का प्रोफेसर' बताया और सभी को उससे सीखने के लिए भी कहा।

उत्तर प्रदेश में कितनी ईमानदारी से बीजेपी का आफर था, आरसीपी को आकलन करना चाहिए, वही कर रहे थे बात: ललन सिंह

बेटर इंडिया ने चेन्नई के एक ऑटो ड्राइवर अन्ना दुरई का एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें अन्ना के अनोखे मैनेजमेंट स्किल के बारे में बताया गया था। आनंद महिंद्रा ने इससे प्रभावित होकर रिट्वीट करते हुए लिखा 'यदि MBA के स्टूडेंटइस ड्राइवर के साथ एक दिन बिताते हैं तो यह कस्टमर एक्सपीरिएंस मैनेजमेंट के लिए कम्प्रेस्ड पाठ्यक्रम पढ़ने जैसा होगा। यह आदमी न केवल एक ऑटो चालक है … बल्कि मैनेजमेंट का प्रोफेसर है।' आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में न सिर्फ अन्नाै दुरई की तारीफ की, बल्कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक की सीईओ सुमन मिश्रा को टैग करते हुए लिखा, 'जरा, इससे कुछ सीखो.' सुमन मिश्रा ने भी इसका जवाब देते हुए लिखा, 'हम महिंद्रा इलेक्ट्रिक में इस मानसिकता को सीखने, सहयोग करने और बढ़ाने के इच्छुक हैं।'

अन्ना दुरई के फेसबुक पर 10000 से ज्यादा फॉलोअर्स

अन्ना दुरई के फेसबुक पर 10000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। अन्ना ने कॉर्पोरेट ऑफिस में 40 से ज्यादा स्पीच दी है। लेकिन जिस चीज ने आनंद महिंद्रा का ध्यान खींचा, वह है अन्ना दुरई का थ्री-व्हीलर, जिसमें पत्रिकाएं, किताबें, एक लैपटॉप, आईपैड प्रो और सैमसंग टैबलेट, एक मिनी-टेलीविजन सेट और कुछ रिफ्रैशिंग ड्रिंक्स और स्नैक्स भी हैं जो कस्टमर्स को फ्री में दिये जाते हैं।अन्ना दुरई के थ्री-व्हीलर में बरसात के मौसम के लिए छाता और हैंड सैनिटाइजर भी हैं। उनके रिक्शा में Amazon Eco और Google Nest स्पीकर और वाई-फाई भी है। दुरई का यह इनिशिएटिव यह बताता है कि ट्रांस्पोर्ट सर्विस केवल एक कस्टमर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और छोड़ने की नही होती है।
कस्टमर्स को ट्रैवलिंग के दौरान सुविधाएं प्रदान करके, उनकी सफर को कम चिड़चिड़ा, अधिक उत्पादक और मजेदार बनाया जा सकता है। वह भी सस्ते दाम में। दुरई का मानना है कि कस्टमर 'असली भगवान' है क्योंकि वह उनके द्वारा दिए गए पैसे से खाता है।