Advertisement

पटना। सेंट्रल गवर्नमेंट की आर्मी बहाली के लिए 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ बिहार समेत देश के कई स्टेट में पिछले चार दिनों से उपद्रव जारी है। बीजेपी नेताओं व पार्टी ऑफिस को निशाना बनाया जा रहा है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Agneepath Yojana Protest: बिहार में सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन
बीजेपी नेताओं को असुरक्षित देख सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने बिहार बीजेपी के 10 से अधिक एमपी व एमएलए को Y  कटेगरी की सिक्युरिटी मुहैया कराई है।बिहार बीजेपी के नेताओं की सुरक्षा सीआरपीएफ के जिम्मे दे दी गई है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद व रेणु देवी, एमपी गोपाल जी ठाकुरव प्रदीप सिंह,एमएलए  हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजय सरावगी, संजीव चौरसिया, एमएलसी अशोक अग्रवाल व दिलीप जायसवाल को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है।
बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में बीजेपी नेताओं व पार्टी ऑफिस को निशाना बनाया गया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल व डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर हमला किया गया। एमएलए अरूणा देवी, बिनय बिहारी पर हमला किया गया। Y कटेगरी की सिक्युरिटी के बाद इन नेताओं को सीआरपीएफ जवानों के तीन जवान एक एएलआइ रैंक के अफसर के साथ चौबीसों घंटे इनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एक जन प्रतिनिधि के साथ सभी चार जवानों की टीम तीन शिफ्ट में यानी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी देगी। इस तरह से एक माननीय के साथ 12 जवानों की तैनाती रहेगी। इस तरह से चार-चार जवान चौबीस घंटे एक माननीय की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 
क्या है वाइ श्रेणी सिक्युरिटी
वाई कटेगरी की सिक्युरिटी तीसरा स्तर होता है। कम खतरे वाले लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। इस वाई प्लस सिक्युरिटी में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। इसमें दो कमांडो तैनात होते हैं शेष पुलिसकर्मी. जबकि वाई सुरक्षा कैटेगरी में 04-08 से सुरक्षाकर्मी 01-02 कमांडो के साथ मिलते हैं।