धनबाद। इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन झारखंड चैप्टर (आइआरआइए) झारखंड चैप्टर का 20वां एनुअल कांफ्रेस धनबाद क्लब मेंआयोजित किया गया। कांफ्रेंस का उद्घाटन डा.चंद्र भानु प्रताप,सिविल सर्जन,धनबाद एवं IMA के स्टेट प्रसिडेंट डा.एके. सिंह ने किया। कांफ्रेस में डॉक्टर्स ने रेडियोलॉजी में नयी टेकनीक से जुड़ी जानकारियां लाइव वर्कशॉप में शेयर किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: खेल की मूलभूत संरचनाएं की जायेंगी विकसित : डीसी
और भी पढ़ें
- Bokaro: SAIL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ED और GM समेत 14 अधिकारियों का तबादला
- बिहार में अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
- Kartik Month : 27 अक्टूबर से कार्तिक माह शुरू, स्नान-दान और दीपदान का बड़ा महत्व
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा

कांफ्रेंस में आरकेएम सेवा प्रतिष्ठान, कोलकाता के एचओडी डाॅ कमल ओसवाल, आइजीआइएमएस पटना से रेडियो डायग्नोसिस की असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ रुचि गुप्ता, डीएनबीपी एचडीएफआइसीआर डाॅ अमित खरत, रूबी जनरल हॉस्पिटल & मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोलकाता के डाॅ मनीष कुमार मुख्य वक्ता थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से 2nd ट्राइमेस्टर फीटल एनोमाली स्कैन,1st ट्राइमेस्टर एन्यूप्लॉयडी स्क्रीनिंग, फीटल इको कार्डियोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस & दी फ्यूचर ऑफ मेडिकल इमेजिंग, बेसिक्स एंड क्लिनिकल एप्लीकेशन ऑफ इंटरवेंशन रेडियोलॉजी, स्टेपवाइज डायग्नोस्टिक एप्रोच सिस्टिक लंग डिसीज, ओवेरियन रिपोर्टिंग एंड डाटा सिस्टम, इमेजिंग इन कॉचलियर इंप्लांट विषयों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने ट्राइमेस्टर फीटल, एनोमाली स्कैन, प्रथम ट्राइमेस्टर, एन्यूप्लॉयडी स्क्रीनिंग, फीटल इको कार्डियोग्राफी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं दी फ्यूचर ऑफ मेडिकल इमेजिंग, बेसिक्स एंड क्लिनिकल एप्लीकेशन ऑफ इंटरवेंशन रेडियोलॉजी, स्टेपवाइज डायग्नोस्टिक एप्रोच सिस्टिक लंग डिसीज, ओवेरियन रिपोर्टिंग एंड डाटा सिस्टम, इमेजिंग इन कॉचलियर इंप्लांट आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।कांफ्रेस के अंत में रेडियोलॉजिस्ट व स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्ट्रासाउंड की विभिन्न कंपनियों द्वारा यूएसजी.मशीन का प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से G.E., SAMSUNG, EL.MED, MINDRAY, FUJI FILM,और AGFA शामिल थे।
कांफ्रेंस का संचालन डाॅ मनीष कुमार, डाॅ प्रणय पूर्वे ने किया।कांफ्रेंस में डाॅ शम्स ताबरेज आलम, डाॅ सुमित अग्रवाल, डाॅ इबरार, डाॅ यू विश्वास, डाॅ प्रमोद कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।