हाजीपुर। वैशाली पुलिस लाइन हाजीपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार बालाओं के डांस मामल में कड़ा एक्शन लिया गया है। आईजी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया हैं। सस्पेंशन अवधि में इनका मुख्यालय शिवहर व सीतामढ़ी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है।
सस्पेंड किये गये कांस्टेबल सन्नी कुमार, विपीन कुमार सिंह, गौरव कुमार, रंजीत कुमार, अजय कुमार व दीपा कुमारी का मुख्यालय शिवहर पुलिस लाइन बनाया गया है. वहीं सिपाही राजेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सुमन कुमार, प्रभात कुमार और सुनीता कुमारी का मुख्यालय सीतामढ़ी पुलिस लाइन निर्धारित किया गया है
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस लाइन में बार बालाओं के डांस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष खुद पुलिस लाइनपहुंच गये थे। मामले की जांच जिम्मेवारी सदर एसडीपीओ राघव दयाल को दी गयी। एसडीपीओ देर रात पुलिस लाइन पहुंचेकर कार्यक्रम को बंद करा डीजे साउंड को जब्त कर लिया लिया था।
पुलिस लाइन के शस्त्रागार के समीप हुआ कार्यक्रम
पुलिस लाइन में अश्लील डांस कार्यक्रम का आयोजन अतिसंवेदनशील स्थान पर हुआ था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के अलावा कई बाहरी लोग भी आमंत्रित थे। ऐसे में शस्त्रागार के नजदीक आयोजित इस कार्यक्रम से एक बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
12 पुलिसकर्मियों पर दर्ज की गयी थी FIR
मामले में सार्जेंट मेजर सत्येंद्र कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर कांस्टेबल प्रभात कुमार, गौरव कुमार, सुमन कुमार, अरविंद कुमार, विपीन कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार, सन्नी कुमार, सुनीता कुमारी, अजय कुमार, रंजीत कुमार व दीपा कुमारी के खिलाफ एफआिआर दर्ज की गयी थी। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट व बिहार लाउड स्पीकर एक्ट के तहत 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कर सभी से शो कॉज किया गया था।
और भी पढ़ें
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
- 61.67 करोड़ के विवाद में छत्तीसगढ़ के संजय-सचिन अग्रवाल को राहत, जेल से हुए रिहा
- MP ढुलू महतो की पहल: धनबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति, 9 रेल फाटकों पर बनेंगे ROB-RUB