धनबाद:विधानसभा चुनाव के लिए असिस्टेंट लेबल मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

धनबाद:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर असिस्टेंट लेबल मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में असिस्टेंट लेवल मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- डीसी अमित कुमार ने कहा कि सभी असिस्टेंट लेवल मास्टर ट्रेनर गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें. अति आत्मविश्वास से गलतियां होने की संभावना अधिक होती है. राज्य स्तरीय प्रशिक्षक -सह - एडीएम राकेश दुबे ने पिछले लोक सभा निर्वाचन में हुई त्रुटियों के बारे में बताया. उन्होंने कम से कम 50 मॉक पोल करने की सलाह दी.उन्होंने कहा कि वास्तविक मतदान प्रारम्भ करने से पूर्व मॉक पोल को डिलीट करते हुए पर्चियां निकलना ना भूलें. नोडल अफसर - सह - एसी श्याम नारायण राम ने मॉक पोल के चेकपॉइंट को बताते हुए कहा कि इस बार वास्तविक मतदान प्रारम्भ करने के पूर्व फॉर्म 17 "ए" रजिस्टर में इस आशय की प्रविष्टि भी करनी है. मॉक पोल डाटा को डिलीट कर कंट्रोल यूनिट के टोटल बटन को दबाकर देख लिया गया है. यह सुनिश्चित करे कि ईवीएम में अब एक भी मत नहीं है और सारी पर्चियां निकाल ली गई हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने प्रशिक्षण से संबंधित बारीकियां बता.। प्रशिक्षण में लगभग 40 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे जो मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे.