श्रीनगर:सोपोर में बस स्टैंड के समीप आतंकियों के ग्रेनेड अटैक में 20 लोग घायल हुए हैं. आतंकियों ने बस अड्डे पर लोगों को टारगेट कर कर ग्रेनेड फेंका. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की खोज में रेड की. आतंकियों के ग्रेनेड अटैक में घायल 20 लोगों में से छह की हालत गंभीर बनी हुई है. गंभीर रुप से जख्मी छह को श्रीनगर हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है.अन्य घायलों लोकल हॉस्पीटल में इलाज हो रहा है.

यूरोपीय यूनियन के सांसदों का दल मंगलवार को जम्मू कश्मीर के दौरेपर जानेवाले हैं. आतंकियों के ग्रेनेट अटैक के बाद सीआरपीएफ की 179वीं बटैलियन मौके पर पहुंच इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन चलायी.उल्लेखनीय है कि आतंकियों ने इससे पहले, श्रीनगर के करन नगर इलाके में सीआरपीएफ की एक टीम पर एक ग्रेनेड फेंक था जिसमें छह जवान घायल हो गये.इससे पहले बुधवार को आतंकियों ने कुलगाम में सीआरपीएफ पर हमला किया था.
ट्रक ड्राइवर की मर्डर
आतंकियों ने अनंतनाग के बिजबेहारा में सोमवार की रात उधमपुर निवासी एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर मर्डर कर दी.आतंकियों ने पहले 24 अक्टूबर को शोपिया में दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर मर्डर की थी. दोनों राजस्थान और हरियाणा से सेब की खेप लाने कश्मीर गये थे. आतंकियों के हमले में 16 अक्टूबर को पंजाब के सेब कारोबारी चरणजीत सिंह मारे गये थे. हमले में एक अन्य जख्मी हो गये थे. आतंकियों ने 14 अक्टूबर को राजस्थान के भरतपुर के एक ड्राइवर को निशाना बनाया था. घाटी में पोस्टपेड मोबाइल सर्विस से बैन हटने के बाद सेब की ढुलाई का काम शुरू हुआ है. माना जा रहा है कि आतंकी सेब की ढुलाई से जुड़े लोगों पर हमले कर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.