रांची: प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में रघुवर दास को झारखंड का विकासवादी चेहरा बताया है. पीएम ने लिखा है कि पिछले पांच साल में झारखंड के विकास में रघुवर दास ने उल्लेखनीय योगदान दिया है. आपके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं.

पीएम की शुभकामना के बाद सीएम रघुवर दास ने भी पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार. आपके नेतृत्व में हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है और देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. सवा तीन करोड़ झारखण्डवासी एक बार फिर मोदी सरकार बनाने को कृतसंकल्पित हैं.