- मोहलबनी घाट पर छोटे भाई डा तापस कुमार राय ने दी मुखाग्नि
- गर्वमेंट के प्रतिनिधि के रुप में मौजूद रहे मंत्री अमर बाउरी
- लाल सलाम के गगनभेदी नारों के साथ कोयलांचल ने दी अंतिम विदाई
- धनबाद से मोहलबनी तक अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
धनबाद:राजनीतिक संत माने जाने वाले वामपंथी चिंतक एक्स एमपी कॉमरेड अरुण कुमार राय उर्फ एके राय उर्फ राय दा सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. राजकीय सम्मान के साथ दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर राय दा अंतिम संस्कार
[caption id="attachment_35892" align="alignnone" width="300"]

मंत्री, मेयर समेत अन्य लोग.[/caption]
किया गया. छोटे भाई डा तापस कुमार राय ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो उठा. हर आंखें नम हो गयी. अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार में कामरेड एके राय अमर रहे, राय दा को लाल सलाम, एके राय हम तुम्हें नहीं भूलेंगे आदि गगनचुंबी नारे लगते रहे. अतिम संस्कार के मौके पर उपस्थित झारखंड गर्वमेंट के प्रतिनिधि के तौर पर राजस्व व भूमि सुधार, युवा खेल व पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने राय के पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर तथा पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी.. पुलिस जवानों ने मातमी धुन बजाकर तथा शस्त्र उल्टा कर राय दा शोक सलामी दी. राय दा के कई रिश्तेदार समेत मासस अध्यक्ष आनंद महतो, एक्स मिनिस्टर समरेश सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीसी अमित कुमार, रुरल एसपी अमन कुमार, एसडीएम राज महेश्वरम सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अफसरों समेत विभिन्न दलों के नेता व समाजसेवी मौजूद थे.
[caption id="attachment_35893" align="alignnone" width="300"]

शोक सलामी दी गयी.[/caption]
धनबाद पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित एमसीसी ऑफिस से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर राय दा की अंतिम यात्रा निकली. फूलों से सजाये गये वाहन पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया था. वाहन के पीछे-पीछे हजारों लोग-राय दा अमर रहे, राय दा को लाल सलाम, जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे. निरसा एमएलए अरूप चटर्जी, माकपा के राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी, समेत बड़ी संख्या में मासस व वामदल समर्थक शव यात्रा के साथ चल रहे थे. शव यात्रा धनबाद से चलकर नुनुडीह बस्ती स्थित गुरुदास चटर्जी फुटबॉल मैदान में पहुंची.
[caption id="attachment_35895" align="alignnone" width="300"]

शिबू सोरेन ने दी श्रद्धांजलि.[/caption]
मैदान में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा गया. जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन व राय दा के मित्र पार्थिव शरीर पर तिरंगा देकर अंतिम विदाई दी. नुनडीह से राय दा की अंतिम यात्रा मोहलबनी घाट के लिए निकली. एमएलए अरुप चटर्जी व विनोद सिंह समेत अन्य ने अर्थी को कंधा दिया.
[caption id="attachment_35894" align="alignnone" width="300"]

राय दा की अर्थी को कंधा देते अरुप व विनोद.[/caption]
राय दा के अंतिम यात्रा में जेएमएम सुप्राीमो शिबू सोरेन, एक्स मिनिस्टर समरेश सिंह, मथुरा प्रसाद महतो, जलेश्वर महतो ,भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी, निरसा एमएलए अरूप चटर्जी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,जिप अध्यक्ष रोबिन गोराई, एक्स एमएलए आनंद महतो, शिवा महतो, एसके बक्सी, गोपीकांत बक्सी, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा, झरिया एमएलए के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, बाबू जैना, कोकोसं के वाईएन उपाध्याय, महेंद्र सिंह मीनू, पार्षद चंदन महतो, जेविएम के योगेंद्र यादव, कांग्रेस के शमशेर आलम, आरजेडी के अवधेश यादव, एमसीसी के निताई महतो, रुस्तम अंसारी, बबलू महतो, मिठाई महतो कुंडल, बीसीकेयू के सुंदर लाल महतो, मासस के प्रवीर ओझा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. उल्लेखनीय है कि लंबी बीमारी के बाद राय दा का रविवार की सुबह सेंट्रल हॉस्पीटल में निधन हो गया था.