- साहिबगंज बंदरगाह का भी उदघाटन करेंगे
- सीएम ने पीएम,होम मिनिस्टर व महिला एवं बाल विकास मंत्री की मुलाकात
नई दिल्ली/रांची:पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन करेंगे. झारखंड के सीएम रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली पीएम मोदी से मिलकर विधानसभा के नये भवन का उद्घाटन करने अनुरोध किया. पीएम ने सीएम के आग्रह को स्वीकार कर लिया.पीएम मोदी साहिबगंज बंदरगाह का भी उदघाटन करेंगे. सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें झारखंड में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. सीएम ने पीएम से मुलाकात के बाद ट्वीट कर पीएम का धन्यवाद करते हुए लिखा कि वे हमेशा झारखंड की जरूरतों का ख्याल रखते हैं.
Raghubar Das
✔@dasraghubar

हर पल झारखंड की जरुरतों का ख्याल रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का कोटि- कोटि धन्यवाद. आपके नेतृत्व में झारखण्ड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.
सीएम रघुवर दास ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह से भी नई दिल्ली में मुलाकात की. सीएम ने शाह से झारखंड के विकास समेत कई मुद्दों पर लंबी चर्चा की.
Raghubar Das
✔@dasraghubar

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री माननीय @AmitShah जी से मुलाकात की.राज्य के विकास समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई.
सीएम ने शास्त्री भवन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात कर मंत्री के साथ बैठक में झारखंड में चल रहे पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा की. झारखंड में सितंबर में कुपोषण के खिलाफ झारखंड में एक बड़ा अभियान चलाया जायेगा.एनीमिया को लेकर जनजाति समाज के बीच जागरुकता अभियान चलाया जायेगा.
Raghubar Das
✔@dasraghubar

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती @smritiirani जी के साथ बैठक में झारखण्ड में चल रहे पोषण अभियान की प्रगति की समीक्षा की. सितंबर में कुपोषण के खिलाफ राज्य में एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। जनजाति समाज के बीच एनीमिया को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जायेगा.
इससे पहले सीएम रघुवर दास ने सोमवार देर शाम एम्स पहुंचकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर चल रहे एक्स सेंट्रल मिनिस्टर अरुण जेटली का हाल जाना. सीएम ने जेटली के परिजनों और एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.