पाकिस्तान लद्दाख बोर्डर के पास तैनात कर रहा लड़ाकू जेट, पाक साजिश पर आर्मी की कड़ी नजर

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से Article 370 को हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक साजिश कर रही है. एलओसी पर सीज फायर भी कर रहा है. दोनों देशों के बीच टेंशन है. पाकिस्तानी एयरफोर्स लद्दाख बोर्डर के पास अपने लड़ाकू विमान तैनात कर रही है. पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की बोडर के पास पाकिस्तानी स्कार्दू हवाई अड्डे पर तैनात किये जा रहे हैं. इस सूचना के बाद आर्मी व इंटेलीजेस एजेंसी अलर्ट पर हैं. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान एयर फोर्स के तीन सी-130 परिवहन विमानों को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख सीमा के पास पाकिस्तान के स्कार्दू हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है. इस ख़बर के सामने आने के बाद संबंधित भारतीय एजेंसियां Border Area में पाकिस्तानियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं. पाकिस्तानी बेस पहुंचाये जा रहे उपकरण, लड़ाकू विमानों की मदद के लिए सहायक उपकरण हो सकते हैं. इस बात की ज्यादा संभावना है कि पाकिस्तान लद्दाख सीमा से सटे स्कर्दू हवाई अड्डे पर अपने जेएएफ-17(JF-17) विमान तैनात करने वाला है. इंडियन एयर फोर्स व आर्मी के साथ इंडियन इंटेलिजेंस पाकिस्तानी एयर फोर्सकी आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं.बताया जाता है कि पाकिस्तान अपनी एयरफोर्स और आर्मी का एक युद्धाभ्यास कराने की योजना बना रही है और इस युद्धाभ्यास के दौरान वो अपने लड़ाकू विमानों को फॉरवर्ड बेस पर शिफ्ट भी कर सकती है. यह पाकिस्तानी साजिश समझी जा रही है. स्कर्दू पाकिस्तान एयरफोर्स व आर्मी का एक फॉरवर्ड बेस है और इसका उपयोग वह भारत के साथ सीमा पर अपनी सेना के अभियानों का समर्थन करने के लिए करता है.