धनबाद : पोलिटेकनिक से 21 लाख की नौ प्रोजेक्टर चोरी

सिक्युरिटी पर सवाल, बिना ताला टूटे नौ कमरे से गायब हो गयी प्रोजेक्टर धनबाद: स्टेट पोलिटेकनिक धनबाद के क्लास रुम से नौ प्रोजेक्टर चोरी हो गयी है. प्रोजेक्टर की कीमत 21 लाख रुपये से ज्यादा है. पोलिटेकनिक के प्रिसिंपल इंचार्ज ने धनबाद थाना में प्रोजेक्टर चोरी एफआइआर दर्ज करायी है. पोलिटेकनिक के कम्युनिटी कॉलेज सॉफ्टवेयर डवलपमेंट ब्रांच में डीजिटल टीचिंग सिस्टम (स्मार्ट क्लास) सेट में प्रोजेक्टर लगायी गयी थी. कॉलेज के फस्ट फ्लोर में के तीन क्लाश रुम व सेकेंड फ्लोर के छह क्लास रुम में प्रोजेक्टर लगी थी. एक प्रोजेक्टर की कीमत दो लााख 34 हजार 429 रुपये हैं. प्रोजेक्टर वर्ष 2017 की सितंबर माह में नौ क्लास रुम में 21 लाख रुपये की नौ प्रोजेक्टर लगायी गयी थी. एक पार्ट टाइम प्रोफेसर ने आठ अप्रैल को सीआर सात में क्लास लेने गये तो डिजीटल सिस्टम सेट में प्रोजेक्टर नहीं पाया. है. श्री पॉल ने जानकारी प्रोफेसर को दी. प्रोफेसर ने स्टाफ ने सीआर सात से लेकर अन्य सभी कमरे की जांच करायी को पता चला कि नौ क्लास रुम में लगे सभी नौ प्रोजेक्टर नहीं है. पोलिटेकनिक बिल्डिंग का ताला बंद रहता है. रात को सिक्युरिटी रहती है. प्रोजेक्टर की चोरी पोलिटेकनिक की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है. बिना ताला टूटे कैसे प्रोजेक्टर चोरी हो गयी. पुलिस जांच के बाद ही मामला से परदा उठ पायेगा.